फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक ओबेरॉय जिस चैरिटी फाउंडेशन की दे रहे थे दुहाई, विवादित ट्वीट के बाद दिखा दिया बाहर का रास्ता

Wed, 22 May 2019 10:15 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 May 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
vivek oberoi controversial meme on aishwarya rai now charity event drop
vivek oberoi - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय पर विवेक ओबेरॉय के किए गए विवादित ट्वीट का मामला थमता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर किरकिरी के बात एक्टर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है और माफी मांग ली है लेकिन ऐसा लगता है कि यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ है। महिला आयोग की सक्रियता के बाद अब विवेक पर एक और गाज गिरी है।

vivek oberoi controversial meme on aishwarya rai now charity event drop
Vivek Oberoi - फोटो : social media

ट्विटर पर माफी मांगते हुए विवेक ओबेरॉय ने लिखा था कि 'कभी-कभी कुछ चीजें पहली नजर में मजाकिया लगती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे सबको वैसी ही लगें। मैंने अपनी जिंदगी के 10 साल महिला सशक्तिकरण में गुजारे हैं। 2000 से अधिक वंचित लड़कियों को सशक्त बनाने में खर्च किया है, मैं कभी भी किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक होने के बारे में नहीं सोच सकता।' बता दें कि विवेक ओबेरॉय स्माइल फाउंडेशन के साथ जुड़े रहे हैं, यह फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर काम करती है।

vivek oberoi controversial meme on aishwarya rai now charity event drop
vivek oberoi - फोटो : file photo

जिस चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन का हवाला देते हुए विवेक ओबेरॉय अपनी सफाई दे रहे थे उसी ने उन्हें अपने एक इवेंट से बाहर कर दिया है। स्माइल फाउंडेशन ने एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा है कि 'विवेक ओबेरॉय के पोस्ट के आधार पर स्माइल फाउंडेशन एक्टर से खुद को अलग करता है। विवेक को DLF Promenade में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट का हिस्सा बनना था। हमारा संस्थान महिला शक्तिकरण के लिए हमेशा खड़ा है लेकिन विवेक का बयान हमारी विचारधारा से बिल्कुल अलग है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek oberoi controversial meme on aishwarya rai now charity event drop
Vivek Oberoi - फोटो : social media

इससे पहले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने मीम पर संज्ञान लेते हुए विवेक को नोटिस जारी करने की बात कही थी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, 'हमें अच्छा लगेगा कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया या फिर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में माफी मांगें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर हम देखेंगे कि उन पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम इस ट्वीट को ट्विटर से हटाने की मांग कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
vivek oberoi controversial meme on aishwarya rai now charity event drop
vivek oberoi - फोटो : file photo

सोमवार को विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन की तस्वीर जोड़कर एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed