बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुरुवार (16 फरवरी) अचानक अपनी शादी का एलान किया। इससे न सिर्फ उनके फैंस हैरत में आ गए, बल्कि विरोधियों में भी खलबली मच गई। लेकिन इसी एलान के बाद स्वरा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ गईं। दरअसल, उन्होंने जिस शख्स को अपना हमसफर बताया, उसे कुछ दिन पहले भी उन्होंने भाई कहकर रूबरू कराया था। आइए जानते हैं कि स्वरा की इस शादी में कितने पेच हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बखिया किस तरह उधेड़ी जा रही है।
Swara Bhaskar Marriage: 'इसी का भाई, इसी की जान' शादी का एलान करते ही विवादों में क्यों घिरीं स्वरा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फहाद अहमद के साथ शादी करने की जानकारी दी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं, जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। यहां बहुत शोर है, पर यह तुम्हारा है!'
The Romantics: ‘द रोमैंटिक्स’ से खुला आदि ऋतिक की दोस्ती का राज, कृष 4 में इसलिए टूटी पिता-पुत्र की हिट जोड़ी
स्वरा भास्कर के शादी के एलान के बाद फहाद अहमद भी चर्चा में आ गए हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि फहाद का फिल्मी दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है। वह राजनीति की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं और समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं।
Deepika Padukone: इकॉनमी क्लास में सफर करती दिखीं दीपिका पादुकोण, सादगी देख फैंस हुए हैरान
स्वरा की शादी की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों से ज्यादा संख्या ट्रोल करने वालों की है। दरअसल स्वरा का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग उन पर तंज कस रहे हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने दो फरवरी को ट्वीट करके फहाद को जन्मदिन की बधाई दी थी। इसी ट्वीट में उन्होंने फहाद को शादी करने की सलाह देते हुए भाई भी कहा था। एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक फहाद मियां! भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे। खुश रहो, आबाद रहो.. उम्र हो रही है अब शादी कर लो!'
Shehzada OTT Rights: इस ओटीटी ने खरीदे 'शहजादा' के राइट्स, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़
फहाद को भाई बोलने के महज कुछ दिन बाद ही स्वरा का उनसे शादी का एलान करना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। एक यूजर ने स्वरा के इस ट्वीट पर तंज कसते हुए लिखा, 'इसी का भाई.. इसी की जान।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कभी भाई कभी जान।' सोशल मीडिया पर काफी लोग स्वरा भास्कर का मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा ने इसे महज सगाई करार दिया है। उनका कहना है कि वह अगले महीने शादी करेंगी।
Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सपा नेता फहाद अहमद पर आया अभिनेत्री का दिल