फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर के नाम से वायरल हो रहा बयान, एक्ट्रेस ने कहा- माफी मांगो वरना कोर्ट जाऊंगी

Wed, 31 Jan 2018 06:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar fake statment goes viral asked for apologise

बॉलीवुड के मशहूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विवादों के बाद भी 25 जनवरी 2018 को रिलीज हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दर्शक दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के एक्टिंग की तारीफ रते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिल्म देखने के बाद भंसाली को ओपन लेटर लिखकर सुर्खियों में आ गई हैं। इसी बीच उनके एक बयान को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है जिसमें स्वरा ने कहा है कि शत्रुओं द्वारा गुलाम बनाए जाने से अच्छा है कि आत्महत्या कर लें। यह बयान स्वरा की तरफ से चलाया जा रहा है जबकि असल में स्वरा ने ऐसा कहा ही नहीं है।

swara bhaskar fake statment goes viral asked for apologise

हाल ही में ट्विटर यूजर हेमंत प्रताप सिंह ने स्वरा के नाम एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 'मैं बस यह कंफर्म करना चाहता हूं कि क्या यह बयान आपने दिया है जो मीडिया में आपके नाम से चल रहा है। मुझे बस इसका उत्तर दें जिससे मैं इसे फैलने से रोक सकूं'। उन्होंने जिस पोस्ट को शेयर किया है उसमें स्वरा भास्कर की ओर से एक स्टेटमेंट दिख रहा है। इसमें लिखा है कि एक आक्रमणकारी द्वारा गुलाम बनाए जाने से बेहतर आत्महत्या करना है। इस ट्वीट पर स्वरा ने अपना जवाब देते हुए कहा है कि यह बिल्कुल झूठ है। कृपया ऑफिशियल तौर पर माफी मांगे वरना कोर्ट भी जा सकते हैं।
 



 


 

swara bhaskar fake statment goes viral asked for apologise

इससे पहले विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मावत' पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली के नाम एक ओपन लेटर लिखा था। इस लेटर में स्वरा ने जौहर और सती प्रथा को लेकर कहा था कि वह मात्र एक वजाइना होने के समान महसूस कर रही हैं। उनके इस लेटर पर अब तक कई बॉलीवुड हस्तियां अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। इस बात को लेकर पूरे मीडिया में तहलका मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar fake statment goes viral asked for apologise

आपको बता दें कि स्वरा ने अपना सुझाव रखते हुए खत में लिखा था कि क्या जौहर के बिना पद्मावती की जिंदगी नहीं चल सकती थी। क्या औरतों के वजाइना पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या वजाइना के आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। या फिर पुरुष को सिर्फ महिला का शरीर चाहिए और अगर महिला वह नहीं देना चाहती तो उसे मृत्यु को गले लगाना होगा। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed