{"_id":"5d78c1aa8ebc3e01711f65f0","slug":"swara-bhaskar-lost-kolhapuri-chappal-in-lalbaghcha-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणपति के दर्शन करने पहुंचीं थी स्वरा भास्कर, तभी मंदिर के बाहर हुई ये घटना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गणपति के दर्शन करने पहुंचीं थी स्वरा भास्कर, तभी मंदिर के बाहर हुई ये घटना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 11 Sep 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणेश चतुर्थी के बाद से देश के कई हिस्सों में गणेश जी के बड़े-बड़े पंडाल लगाए गए। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का खास महत्व होता है। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज मुंबई के मशहूर 'लालबाग के राजा' के मंदिर पहुंचे और गणपति के दर्शन किए। अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी मंदिर पहुंची लेकिन इस दौरान उनके साथ ऐसा कुछ हुआ कि एकबारगी तो उन्हें भी यकीन नहीं आया।
2 of 5
swara bhaskar
- फोटो : social media
स्वरा मंदिर में कोल्हापुरी चप्पल पहनकर पहुंची थीं लेकिन वापस उन्हें नंगे पैर लौटना पड़ा। इस दौरान स्वरा ने रेड कलर का सूट पहनना था। स्वरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नंगे पैर चलते हुए दिखाई दे रही हैं।
3 of 5
Swara Bhaskar
- फोटो : file photo
वीडियो में स्वरा भास्कर मजाक करते हुए कहती हैं कि 'ये होती है सच्ची श्रद्धा, नंगे पैर मैं भगवान के पास गई हूं।' इंस्टास्टोरी पर उन्होंने कैप्शन दिया- 'मुंबई में सबसे मांग वाले देवता के दर्शन ही क्या अगर आपके जूत न खोएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
swara bhaskar
- फोटो : file photo
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फिल्मों के अलावा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में स्वरा ने भाजपा के एक सांसद को निशाने पर लिया और फटकार लगा दी। स्वरा ने अपने फोटो के साथ कैप्शन दिया था- 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए...'। स्वरा के उस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर्स ने घटिया और अश्लील कमेंट किया था। वहीं फैजाबाद से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने उस अश्लील कमेंट को लाइक किया था।
विज्ञापन
5 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : file photo
जवाब में स्वरा ने लिखा- 'माननीय सांसद महोदय श्री लल्लू सिंह जी आप मर्यादा पुरूषोतम श्री रामचंद्र की नगरी का प्रतिनिधित्व करते हैं लोकसभा में। महिलाओं के साथ छेड़खानी करती हुई, बलात्कारी मानसिकता दर्शाती हुई है।' स्वरा के इस ट्वीट के बाद लल्लू सिंह ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और कहा कि स्क्रॉल करते हुए गलती से कमेंट लाइक हो गया होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।