फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: स्वरा भास्कर ने भतीजी के जन्म पर गाया भोजपुरी गाना, फैंस ने की तारीफ

Tue, 19 Oct 2021 02:16 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar sang Bhojpuri song on the birth of niece
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बिंदास एक्ट्रेस स्वरा भास्कर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस फैंस के बीच अपनी बेबाकी की लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय पेश करती हैं, जिस वजह से स्वरा का बिंदास अंदाज फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फैंस के बीच अपनी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। खास बात ये है कि, स्वरा अपनी फैमिली संग बिताए स्पेशल मोमेंट की झलक भी फैंस को दिखाती रहती हैं।

 
स्वरा ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
हाल ही में, एक्ट्रेस के एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी भतीजी के जन्म पर एक गाना गाती नजर आ रही हैं। स्वरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। इतना ही नहीं, इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Swara Bhaskar sang Bhojpuri song on the birth of niece
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

स्वरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, वो उनके एक फैमिली फंक्शन का है। इस वीडियो में वह अपनी भतीजी पर जन्म के मौके पर सोहर गाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्वरा अपने परिवार के लोगों के साथ बड़े हॉल में बैठी हुई हैं। इस दौरान वह सभी लोगों के साथ मिलकर बच्ची के जन्म पर गाया जाने वाला लोकगीत गा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

Swara Bhaskar sang Bhojpuri song on the birth of niece
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media

इस वीडियो के साथ स्वरा ने काफी लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि, सोहरः अपनी भतीजी के जन्म की खुशी मनाते हुए। सोहर एक लोकगीत है जिसे अवध और पूर्वांचल हिस्से में बच्चे के जन्म की खुशी में गाया जाता है। हमने भतीजी के जन्म का जश्न मनाने के लिए, इस लोकप्रिय भोजपूरी सोहर की लीरिक्स को बदलने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar sang Bhojpuri song on the birth of niece
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

स्वरा भास्कर के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा है कि, अब यह गीत लड़की के जन्म के समय भी गाया जाएगा। इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट कर स्वरा की तारीफ की है।

विज्ञापन
Swara Bhaskar sang Bhojpuri song on the birth of niece
swara bhaskar

स्वरा भास्कर की ये वीडियो 1 लाख 16 हजार से भी ज्यादा बार देखी जा चुकी है। इसके अलावा, इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर एक्ट्रेस को बधाई दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed