फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर ने आईपीएस अफसर को लताड़ा, कहा- 'मुझे ट्रोल करने के बजाय अपना काम करो'

Fri, 28 Jun 2019 03:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
swara bhasker slam a ips officer for troll her
swara bhaskar
स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं । स्वर हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं । वहीं अपनी बात रखने पर लोग उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर देते हैं । हाल ही में विदेश यात्रा से वापस आईं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर एक बार फिर से एक्टिव हो गई हैं । उन्होंने तबरेज आलम मॉब लिंचिंग मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी ।

 
swara bhasker slam a ips officer for troll her
swara bhaskar
इसी बीच उन्हें लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी । स्वरा भास्कर के ट्विटर अकाउंट पर एक आईपीएस अधिकारी ने रिप्लाई करते हुए कहा, 'स्वरा भास्कर, आप ने फिर से साबित कर दिया कि आप मुद्दों को अपनी सहूलियत के हिसाब से चुनती हैं ।' 
swara bhasker slam a ips officer for troll her
स्वरा भास्कर
आईपीएस के इस जवाब पर स्वरा भास्कर ने जवाब देते हुए लिखा, 'सर मैं एक्ट्रेस हूं, किसी विषय पर सेलेक्टिव होने या न होने से किसी का कोई नुकसान नहीं होगा । आप एक आईपीएस अधिकारी हैं । आपका सेलेक्टिव होना देश को नुकसान पहुंचा सकता है और देश को अंधकार की तरफ ले जा सकता है ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhasker slam a ips officer for troll her
SWARA BHASKAR
स्वरा ने अगले ट्वीट में अपनी बात को जारी करते हुए लिखा, 'इसलिए मुझे ट्रोल करने के बजाय भगवान के लिए आप अपना काम करें । कम से कम उस संविधान के लिए तो खड़े होइए, जिसकी आपने शपथ ली थी ।' इस जवाब के साथ स्वरा ने हैशटैग वेकअप का भी इस्तेमाल किया है । 
 

 
विज्ञापन
swara bhasker slam a ips officer for troll her
Swara Bhaskar
बता दें कि स्वरा भास्कर ने कन्हैया कुमार के साथ जमकर कैम्पेनिंग में हिस्सा लिया था । लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार की हार के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था । जिसके बाद वो रूस चली गई थीं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed