फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' को लेकर स्वरा भास्कर ने दिया था भद्दा बयान, अब 6 महीने बाद बोलीं- 'मैंने कब कहा...'

Sun, 09 Sep 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Swara bhaskar speaks up vagina letter on Padmaavat
SWARA BHASKAR
अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिर चर्चा में हैं। स्वरा ने पद्मावत के विरोध में लिखे ओपन लेटर पर बात करते हुए कहा है- मैंने कभी ऐसा सोचा ही नहीं था। मैंने कभी ओपन लेटर नहीं लिखा। मैं उस बात के लिए आज भी खड़ी हूं जो मैंने कहा। वो सिर्फ एक आग्रह था। उस लेटर को नाटकीय ढंग से पेश किया गया। वो लेटर किसी गलत मानसिकता के साथ नहीं लिखा गया था।
Swara bhaskar speaks up vagina letter on Padmaavat
Swara Bhaskar
बता दें स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' देखने के बाद बेहद तीखा बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'फिल्म देखने के बाद मैं खुद को योनि मात्र महसूस कर रही हूं। स्वरा ने कहा- उन्हें लगता है कि इस फिल्म ने यह सवाल उठाया है कि विधवा, दुष्कर्म पीड़िता, युवती, वृद्धा, गर्भवती या किसी किशोरी को जीने का अधिकार है या नहीं। 
Swara bhaskar speaks up vagina letter on Padmaavat
padmaavat
अपने ओपन लेटर में स्वरा ने फिल्म में 'सती' और 'जौहर' जैसे आत्म बलिदान के रिवाजों के महिमामंडन की निंदा की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को दुष्कर्म के बाद पति, पुरुष रक्षक, मालिक और महिलाओं की सेक्सुएलिटी तय करने वाले पुरुष, आप उन्हें जो भी समझते हों, उनकी मृत्यु के बाद भी महिलाओं को स्वतंत्र होकर जीने का हक है। स्वरा ने फिल्म के आखिरी सीन को बहुत ज्यादा असहज बताया था। जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण यानी रानी पद्मावती महिलाओं के साथ जौहर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swara bhaskar speaks up vagina letter on Padmaavat
padmaavat
ऐसा नहीं था कि स्वरा के खुले खत से सिर्फ असहमति ही जताई गई हो। ज्वाला गट्टा, प्रशांत भूषण, नमिता भंडारे, नितिन पई समेत कई नामचीन लोगों ने न केवल उनसे सहमति जताई, बल्कि उनकी तारीफ भी की, लेकिन उनकी सबसे तीखी भिड़ंत फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री से हुई थी।
 
विज्ञापन
Swara bhaskar speaks up vagina letter on Padmaavat
swara bhaskar
बता दें इससे पहले स्वरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था-  इस देश में महात्मा गांधी जैसे एक महान शख्स की हत्या हुई, उस वक्त भी कई सारे लोग थे, जो उनकी हत्या का जश्न मना रहे थे, मगर आज वह सत्ता में हैं, क्या आप उन सबको पकड़ कर जेल में डाल देंगे। नहीं, न? इसका जवाब है नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed