फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग की छापामारी, अब स्वरा भास्कर ने कही ये बात

Thu, 04 Mar 2021 09:49 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 04 Mar 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker praises anurag kashyap and taapsee pannu as IT raids conducted at house
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर - फोटो : instagram/taapsee, reallyswara

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर बीते बुधवार को आयकर विभाग ने छापामारी की। उन पर टैक्स चोरी के आरोप हैं। साथ ही चार कंपनियों फैंटम फिल्म, क्वान, एक्सीड और रिलायंस एंटरटेनमेंट के यहां भी छापे पड़े हैं। जानकारी के मुताबिक अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, मधु मंटेना, विकास बहल के यहां गुरुवार को भी तलाशी ली जाएगी। जैसे ही आयकर विभाग के छापामारी की खबर सामने आई अनुराग और तापसी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस पर ट्वीट किया है।

Swara Bhasker praises anurag kashyap and taapsee pannu as IT raids conducted at house
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

स्वरा ने दोनों सितारों के समर्थन में ट्वीट करते हुए उन्हें वॉरियर (योद्धा) बताया। स्वरा लिखती हैं कि 'तापसी की सराहना के लिए यह ट्वीट, जो साहस और दृढ़ विश्वास वाली एक अद्भुत लड़की है। आज के समय में उनके जैसे कम हैं। मजबूती के साथ खड़ी रहो वॉरियर।'
 

Swara Bhasker praises anurag kashyap and taapsee pannu as IT raids conducted at house
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

अपने एक अन्य ट्वीट में स्वरा ने लिखा कि 'अनुराग कश्यप की सराहना में यह ट्वीट, जो एक सिनेमाई अग्रणी की भूमिका में हैं। एक शिक्षक और प्रतिभाओं के मेंटॉर, एक व्यक्ति अपनी स्पष्टता के साथ, बहादुर दिल वाला। अनुराग आपको और अधिक शक्ति मिले।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker praises anurag kashyap and taapsee pannu as IT raids conducted at house
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

कहां-कहां पड़े छापे
मुंबई में करीब ढाई दर्जन जिन जगहों पर आयकर के छापे पड़ने की जानकारी पहली सूचना में सामने आई, उनमें शामिल नाम चौंकाने वाले हैं। ये छापे अनुराग कश्यप की फिल्म कंपनी फैटम में साथी रहे विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना के यहां तो पड़े ही आयकर विभाग के अफसरों ने इसके अलावा रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीस सरकार, एक्सीड कंपनी के सीईओ अफसर जैदी, टैलेंट कंपनी क्वान के सीईओ विजय सुब्रमण्यम आदि को भी इसमें लपेट लिया।

विज्ञापन
Swara Bhasker praises anurag kashyap and taapsee pannu as IT raids conducted at house
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने उठाए सवाल
लोग इन छापों को राजनीतिक तरीके से भी देख रहे हैं। विपक्षी पार्टियों ने इसे केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने का प्रयास बताया। उन पर यह दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है जिससे वे ना बोलें। बता दें कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी मुखर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed