बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय दुनिया के सामने रखती हैं। वैसे तो इन दिनों सपा नेता फहद अहमद संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन आज उनके चर्चा में आने की वजह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होना है। दरअसल, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Swara On Rahul Gandhi: सदस्यता रद्द होने पर स्वरा भास्कर ने लिया कांग्रेस नेता का पक्ष, बोलीं- राहुल से डर गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एएनआई के ट्वीट को साझा करते हुए रिएक्शन दिया। अभिनेत्री लिखती हैं, 'वो तथाकथित पप्पू से कितने डरे हुए हैं। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता और कद पर लगाम कसने के लिए कानून का दुरुपयोग किया गया है। साल 2024 में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव न लड़ सकें, इसलिए यह रणनीति बनाई गई है। लेकिन मेरा मानना यह है कि इससे राहुल गांधी का कद और भी बढ़ेगा।'
That’s how scared they are of so-called ‘Pappu’ ! Blatant misuse of law to ensure that @RahulGandhi ‘s growing popularity, credibility & stature are curbed and clear strong-arm tactics for 2024 Lok Sabha that RG now cannot contest.. My guess is RG will come out of this taller ✊🏽 https://t.co/GEsLrgQuOC
आपको बता दें, आज यानी 24 मार्च को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को दोषी करार किया गया है। इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी के लिए दो साल की सजा का एलान किया है। इसी के कारण लोकसभा सचिवालय ने जनप्रतिनिधि काननू की धारा आठ के आधार पर संसद से राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया। गौरतलब है, राहुल से पहले सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी की लोकसभा सदस्यता भी रद्द हो चुकी है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी का पक्ष लिया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जा चुका है। जहां स्वरा, राहुल का साथ देने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' में पहुंची थीं, वहीं पिछले दिनों कांग्रेस नेता भी अभिनेत्री की शादी में पहुंचे थे। इसके अलावा स्वरा की निजी जिंदगी की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी रचाई है।
Aamrapali Dubey : खेसारी लाल यादव के मिजाज को लेकर आम्रपाली दुबे का बयान, बोलीं- सेट पर करते हैं ऐसी हरकतें