सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण पर जेएनयू जाने के लिए पांच करोड़ रुपये लेने का आरोप, स्वरा भास्कर ने दिया ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 31 Jul 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
swara bhasker reply troller on deepika padukone took 5 crore to attend anti caa protest in jnu
दीपिका पादुकोण और स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से कुछ महीनों पहले दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उन दिनों दीपिक की फिल्म छपाक रिलीज होने वाली थी। ये मुद्दा उस वक्त भी काफी उछला था जिसके बाद दीपिका ने भी इस पर अपना जवाब दिया था। लेकिन एक बार फिर से मुद्दा अचानक सामने आ गया है और इस बार दीपिका पर आरोप लगा है कि उन्होंने जेएनयू जाने के लिए मोटी रकम ली थी। 

Trending Videos
swara bhasker reply troller on deepika padukone took 5 crore to attend anti caa protest in jnu
दीपिका पादुकोण - फोटो : Twitter

पूर्व रॉ अफसर एनके सूद ने दीपिका पादुकोण पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी के कहने पर जेएनयू प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। इसके लिए उन्हें बाकायदा पांच करोड़ रुपए भी मिले थे। एनके सूद के इस आरोप पर दीपिका का तो कोई जवाब नहीं आया लेकिन उनके बचाव में अभिनेत्री स्वरा भास्कर जरूर खड़ी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhasker reply troller on deepika padukone took 5 crore to attend anti caa protest in jnu
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, एक यूजर ने स्वरा को टैग करते हुए लिखा, ‘जेएनयू के एंटी-CAA प्रदर्शन में दो मिनट शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण ने पांच करोड़ रुपए लिए तो वहीं स्वरा भास्कर जो एक साल से CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं इस दौरान सिर्फ एक सी-ग्रेड वेब सीरीज ही कर पाईं। भगवान किसी को डिप्रेशन दे, लेकिन कम्युनिज्म न दे।'

swara bhasker reply troller on deepika padukone took 5 crore to attend anti caa protest in jnu
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

इस यूजर को स्वरा ने जवाब देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड के खिलाफ ऐसी बेवकूफी भरी और झूठी बातें फैलाई जाती हैं, हम एक पब्लिक के तौर पर इन अफवाहों और षडयंत्र पर क्यों यकीन कर लेते हैं? चाहें वो बात कितनी ही अश्लील और फिजूल क्यों न हो।  मूर्खता की एक विशाल संस्कृति ...।'
 

विज्ञापन
swara bhasker reply troller on deepika padukone took 5 crore to attend anti caa protest in jnu
जेएनयू में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने को लेकर हाल ही में दोबारा भी उनको काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने लिखा कि जेएनयू जाने के लिए दीपिका को पैसे दिए गए थे। इस बारे में दीपिका या उनकी टीम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दिशा पाटनी के पुलिस अफसर पिता की क्लोन फेसबुक आईडी बनाकर भेजे मेसेज, साइबर सेल में की शिकायत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed