अरिंदम भट्टाचार्य की बहुचर्चित राजनीतिक थ्रिलर 'शिबपुर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, लेकिन ट्रेलर के बजाय जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह है, ट्रेलर लॉन्च से पहले स्वास्तिका मुखर्जी का सोशल मीडिया पोस्ट। स्वास्तिका मुखर्जी, परमब्रत चटर्जी, रजत दत्ता, खराज मुखर्जी और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं वाली यह थ्रिलर फिल्म इस साल की शुरुआत में हुए विवादों के कारण चर्चा में रही है। स्वास्तिका मुखर्जी ने अपनी आगामी फिल्म शिबपुर की रिलीज से पहले सनसनीखेज खुलासा किया था।
Swastika Mukherjee: स्वास्तिका मुखर्जी ने 'शिबपुर' के मेकर्स पर साधा निशाना, बोलीं- यौन उत्पीड़न कोई मजाक नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अभिनेत्री ने फिल्म के सह-निर्माता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेत्री का आरोप था कि उन्हें संदीप सरकार और उनके सहयोगियों की ओर से धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। साथ ही, अभिनेत्री ने यह भी बताया था कि उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है। जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो इवेंट में अभिनेत्री शामिल नहीं हुई थीं, क्योंकि वह मुंबई में शूटिंग में व्यस्त थीं।
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती को याद आए सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेता की पुण्यतिथि पर साझा किया खास वीडियो
अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए एक बार फिर फिल्म के निर्माताओं पर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने साझा किया कि अगर वह शहर में होती तो भी वह ट्रेलर लॉन्च में शामिल नहीं होती और वह अपराधियों को कभी माफ नहीं करेंगी। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, 'मेरे पत्रकार मित्र, जो पिछले कुछ दिनों से मुझे कॉल और मैसेज कर रहे हैं कि क्या मैं अपनी फिल्म 'शिबपुर' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होऊंगी तो मैं बता दूं कि मैं शामिल नहीं हो पाऊंगी। मैं कोलकाता में नहीं हूं, लेकिन अगर मैं शहर में होती तो भी मैं शामिल नहीं होती। कोई भी आपको कुछ और बता रहे हैं तो वह झूठ बोल रहे हैं।'
To my journalist friends who have been calling/msging me for the past few days to ask whether I will attend the trailer launch of my film #Shibpur, well I will not. I am not in Kolkata but even if I was in the city I would not have attended. Anyone telling you otherwise is lying.
Adipurush: आदिपुरुष के ट्रेलर में सीता हरण के सीन पर हुए बवाल पर मेकर्स ने दिया जवाब, जारी किया यह वीडियो
अपने अगले ट्वीट में अभिनेत्री ने लिखा, 'यौन उत्पीड़न कोई मजाक नहीं है और इसके लिए कोई माफी भी नहीं है और न ही कोई मोचन है। निर्माता सोच सकते हैं कि सब कुछ ठंडा है और ठंडा रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। यह कभी नहीं होगा, लेकिन 'शिबपुर' मेरी फिल्म है और मैं ट्रेलर को अपने फॉलोअर्स और प्रशंसकों के साथ जरूर साझा करूंगी।'
Sexual harassment is not a joke and there is no forgiveness for it. And neither is there any redemption. The producers may think all is chill and cool but IT IS NOT. IT WILL NEVER BE.
But #Shibpur is my film and I will definitely share the trailer for my followers and fans.
Fukrey 3: 'फुकरे 3' में कैमियो रोल में नजर आएंगे अली फजल? अभिनेता ने उठाया राज से पर्दा
इससे पहले जब अभिनेत्री ने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी तो उन्होंने आरोप लगाया था कि सह-निर्माता और उनके दोस्त ने उन्हें बार-बार ईमेल करने पर धमकी दी थी और फिर उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ की थी। यहां तक कि फोटो को अश्लील वेबसाइटों पर डालने की धमकी भी दी। अभिनेत्री ने धमकी भरे मेल की स्कैन कॉपी के साथ ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन में शिकायत भी दर्ज कराई, जब बात बढ़ी तो सह-निर्माता संदीप सरकार का नाम फिल्म की क्रेडिट लिस्ट से हटा दिया गया।
Hritik Roshan: ऋतिक ने एक्सरसाइज करते हुए शेयर किया फोटो, दिया मजेदार कैप्शन, ग्रीकगॉड से तुलना कर रहे फैंस