अभिनेता रणदीप हुड्डा को उनकी फिल्मों में दमदार किरदार अदा करने के लिए जाना जाता है। हाइवे और सरबजीत जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से छाप छोड़ चुके रणदीप अब निर्देशक भी बन गए हैं। अपनी आगामी फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार तो अदा कर ही रहे हैं साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाल ली है और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
Randeep Hooda: एक्टर से डायरेक्टर बने रणदीप हुड्डा, इस फिल्म में मुख्य किरदार के साथ संभाली निर्देशन की कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड रोल के साथ संभाली निर्देशन की कमान
अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से वह अभिनेता से अब निर्देशन में भी अपनी शुरुआत करने वाले हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार यानी 'वीर सावरकर' की भूमिका अदा करने वाले हैं। आज अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू करते हुए निर्देशक के रूप में अपने फर्स्ट क्लैप की तस्वीर साझा की है।
Actors Expensive Watch: शाहरुख-आमिर नहीं सबसे महंगी घड़ी पहनते हैं रणबीर कपूर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
लंदन में भी की जाएगी 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' की शूटिंग
जानकारी के मुताबिक, रणदीप हुड्डा के लीड रोल और निर्देशन वाली इस आगामी फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' की शूटिंग मुंबई के महाराष्ट्र के अलावा लंदन में भी की जाएगी।
Manoj Muntashir: 'खिलजी और रावण दोनों एक जैसे', सैफ के किरदार की तुलना अलाउद्दीन से करने पर बोले मनोज मुंताशिर
फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' में देश के स्वतंत्रता सेनानी रहे वीर सावरकर की कहानी दिखाई जाएगी। यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स, लीजेंड स्टूडियो, संदीप सिंह और सैम खान द्वारा निर्मित व रूपा पंडित द्वारा सह-निर्मित होगी।
South Box Office Report: मणिरत्नम को लगा झटका, पीएस-1 को पछाड़ आगे निकली गॉडफादर, इतनी हुई साउथ फिल्मों की कमाई