बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ ही अपने बेबाक अंदाज के कारण भी सुर्खियों का हिस्सा बनती हैं। एक तरफ तापसी एक से बढ़कर एक हसीन तस्वीरों से प्रशंसकों को अपने जीवन की झलकियां देती नजर आती हैं। तो, दूसरी तरफ उन्हें अक्सर ही फोटो लेने आए पैपराजी से झगड़ा मोल लेते देखा जाता है। इस वजह से वह काफी ज्यादा ट्रोल भी होती हैं। इसी मुद्दे पर अब अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष साफ करती नजर आई हैं।
Taapsee Pannu: 'मैं सार्वजनिक संपत्ति नहीं...,' पैपराजी के साथ होने वाली नोकझोंक पर तापसी पन्नू की दो टूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हालिया इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने बड़े पैमाने पर ट्रोलिंग और पैपराजी युग में एक सार्वजनिक हस्ती होने के चुनौतीपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। ऑनलाइन आलोचना पर विचार करते हुए तापसी ने स्वीकार किया, 'मुझे लगता है कि मैंने ऐसा जीवन चुना है जिसके बारे में दुर्भाग्य से मुझे बहुत देर से पता चला कि कुछ करो ना करो, ट्रोल तो तुम होगे ही।'
तापसी पन्नू ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'तो, मुझे लगता है कि यह ट्रोलिंग हाल ही में हम सभी के जीवन में आ गई है। साथ ही मुझे लगता है कि मैं कुछ प्रासंगिक हूं तभी ट्रोल हो रही हूं। लोग आप पर नकारात्मकता में समय बर्बाद कर रहे हैं। मुझे लगता है, ठीक है, मैं किसी तरह से उनके समय के लायक हूं।'
Rajkummar Rao: क्या होगा जब मिल जाएंगे 'स्त्री' और 'श्रीकांत'? राजकुमार राव ने मजेदार तस्वीर साझा कर बताया
तापसी का मानना है कि आज के ट्रोल्स की कठोरता के बावजूद उनमें करियर को खत्म करने की शक्ति नहीं है जैसा कि पहले के समय में हुआ करता था। अभिनेत्री ने कहा, 'नहीं, वे करियर नहीं खत्म कर सकते वरना मैं यहां नहीं होती। तापसी ने पैपराजी के साथ समय-समय पर हो जाने वाली नोकझोंक पर भी चुप्पी तोड़ी।
Khel Khel Mein BO Collection Day 7: 'खेल खेल में' बढ़ी अक्षय कुमार की चिंता, लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई
तापसी पन्नू ने कहा, 'मेरे पास इस तथ्य का बहुत स्पष्ट तर्क है कि मैं एक सार्वजनिक इंसान हूं, सार्वजनिक संपत्ति नहीं। दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर है।' उन्होंने व्यक्तिगत स्थान पर अपने अधिकार का दृढ़ता से दावा किया, और इस बात पर प्रकाश डाला कि फोटोग्राफरों द्वारा अनुचित आक्रमण सीमा को लांघ देती है। तापसी ने कहा, 'अगर आप मुझ पर चिल्लाएंगे, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी। अगर आप मुझ पर कूदते हैं और मुझ पर झपटते हैं और शारीरिक रूप से मेरे बहुत करीब आते हैं, तो यह स्वीकार्य नहीं है।'