दिल्ली के जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों को जमकर पीटा । यह घटना रविवार की है । इन नकाबपोशों में कुछ लड़कियां भी शामिल थीं । इस हिंसा में करीब 26 से ज्यादा छात्र घायल हो गए जिन्हें फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घायलों में महिला शिक्षक भी थीं । बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। जेएनयू में हुए इस हमले के बाद बॉलीवुड सितारों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है ।
{"_id":"5e1415368ebc3e88096901e6","slug":"taapsee-pannu-dia-mirza-to-anurag-kashyap-protest-against-jnu-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JNU हिंसा के विरोध में सड़क पर उतरा बॉलीवुड, अनुराग कश्यप ने कहा- 'हम बेवकूफ नहीं हैं सब...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
JNU हिंसा के विरोध में सड़क पर उतरा बॉलीवुड, अनुराग कश्यप ने कहा- 'हम बेवकूफ नहीं हैं सब...'
Tue, 07 Jan 2020 10:51 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
mumbai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mumbai
- फोटो : social media
कुछ बॉलीवुड सितारों ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया । मुंबई की कार्टर रोड पर ये सिलेब्स एकजुट हुए। इनमें अनुराग कश्यप, अनुराग बसु, तापसी पन्नू, गौहर खान, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, रिचा चड्ढा, अली फजल, रीमा कागती, दीया मिर्जा और कई सेलेब्रिटी शामिल थे । एक्टर राहुल बोस की आंख में चोट है फिर भी उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया। यहां दीया मिर्जा और तापसी पन्नू भावुक नजर आईं। वहीं अनुराग कश्यप ने कहा कि हम मूर्ख नहीं हैं, सब देख रहे हैं ।
Carter Road,Bandra right now! Mumbai #ForTheStudents The politics of rage can only be stopped by love,not hate. 🙏❤️ pic.twitter.com/zzAG5OEbYz
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) January 6, 2020
mumbai
- फोटो : social media
प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । इसके अलावा कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर कई पोस्ट किया। आलिया ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'हर दिन परेशान करने वाला है। हो क्या रहा है???जब छात्र, अध्यापक और शांति से रहने वाले नागरिकों पर आए दिन शारीरिक हमले होने लगें तो यह दिखाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए कि सब कुछ ठीक है। हमें सच्चाई से आंखें मिलाना चाहिए।'
.@VishalBhardwaj at the silent protest of solidarity at Carter road, Mumbai against the #JNUattack pic.twitter.com/NtPKScfUdu
— Neeraj Ghaywan (@ghaywan) January 6, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai
- फोटो : social media
आलिया के अलावा अनिल कपूर ने भी जेएनयू हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अभिनेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'यह बहुत शॉकिंग है और परेशान करने वाला है। मैं पूरी रात सो नहीं सका। हिंसा से हमें कुछ भी हासिल नहीं होने वाला। हिंसा के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।'
विज्ञापन
JNU
- फोटो : अमर उजाला
सोनम कपूर ने भी ट्वीट किया । उन्होंने लिखा- 'घृणित और कायरतापूर्ण चौंकाने वाला। जब आप मासूमों पर हमला करना चाहते हैं तो कम से कम अपना चेहरा दिखाएं।' इन सितारों के अलावा स्वरा भास्कर, निर्देशक अनुभव सिन्हा, अनुराग बसु, ट्विंकल खन्ना, हुमा कुरैशी जैसे कई सितारों ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।