बॉलीवुड में अपनी मेहनत के दम पर नाम कमाने वाली अभिनेत्रियों में से एक नाम एक्ट्रेस तापसी पन्नू का है। तापसी ने अपनी अदाकारी के दम पर न केवल बॉलीवुड में बल्कि साउथ में भी नाम कमाया है। अभिनेत्री इन दिनों अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म दोबारा को लेकर सुर्खियों में हैं। अदाकारी के साथ-साथ तापसी पन्नू को उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। वह मीडिया के सामने किसी भी प्रकार की बात को करने से कतराती नहीं हैं। समय-समय पर अभिनेत्री कुछ न कुछ ऐसा बोलती रहती हैं, जिसकी वजह से वह विवादों में फंस जाती हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उनके विवादित बयानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Taapsee Pannu: कंगना रणौत से लेकर कबीर सिंह तक से पंगा ले चुकी हैं तापसी, कई बार विवादित बयान देकर मचाया बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉफी विद करण पर बोलीं तापसी
फिल्म दोबारा के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक सवाल का जवाब कुछ इस ढंग से दिया कि वह लाइमलाइट में आ गया। दरअसल, अभिनेत्री से पूछा गया था कि उन्हें करण जौहर के प्रसिद्ध चैट शो कॉफी विद करण में आज तक क्यों नहीं बुलाया गया? इसके जवाब में तापसी पन्नू ने बड़े मजेदार ढंग से कहा कि उनकी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नही है कि उन्हें करण के शो पर चर्चाओं में लाया जा सके। तापसी के इस बयान ने न केवल वहां मौदूज मीडिया के बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में भी तहलका मचा दिया है।
कंगना रणौत पर कसा था तंज
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत और तापसी पन्नू को अक्सर ट्विटर के जरिए एक दूसरे पर निशाना साधते रहते थे। जब तक कंगना का ट्विटर अकाउंट बंद नहीं किया गया था। कंगना रणौत ने तापसी को हमेशा ही बी ग्रेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में गिना है। इतना ही नहीं वह तापसी को अपनी सस्ती कॉपी भी कहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर पर आईटी डिपार्टमेंट ने रेड की गई थी। इस रेड में तापसी के घर से तकरीबन पांच करोड़ रुपए बरामद किए गए थे। इस रेड के बाद तापसी पन्नू ने ट्विटर पर कुछ ट्वीट्स किए थे और उन्ही ट्वीट में से एक में तापसी ने कंगना के ऊपर तंज कसते हुए लिखा था कि, 'माननीय वित्त मंत्री जी के मुताबिक साल 2013 में मेरे यहां छापे पड़े थे, अब मैं सस्ती कॉपी नहीं रही।' इस ट्वीट से तापसी का सीधा-सीधा इशारा कंगना की तरफ था। उनके इस विवादित ट्वीट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
'पति,पत्नी और वो' से बाहर निकलने पर मचा बवाल
तापसी पन्नू को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। तापसी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने प्रोजेक्ट्स की डेट्स को भी आगे बढ़ाया था। लेकिन आखिर समय पर तापसी की जगह किसी और को ले लिया गया था। इस बात का फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें कोई भी कारण नहीं बताया था। तापसी के इस बयान पर काफी बवाल हुआ था।
कबीर सिंह पर साधा निशाना
हिंदी सिनेमा की हिट फिल्म 'कबीर सिंह' पर तापसी पन्नू ने तंज कसते हुए कहा था कि,'मुझे परेशानी इस बात से नहीं है कि फिल्म में एक ऐसे किरदार को दिखाया जा रहा है,जिसमें कोई कमी है। लेकिन परेशानी इस चीज में है कि उस किरदार की कमियों को बढ़ा चढ़ा कर फिल्मी पर्दे पर उतारा जा रहा है। इसी वजह से वह किरदार लोगों को हीरो जैसा लग रहा है।' आपको बता दें फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे।