बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू पर लॉकडाउन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी दादी का निधन हो गया है। दादी की मौत से तापसी और उनका परिवार बहुत दुखी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
लॉकडाउन में तापसी पन्नू पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस सदस्य के निधन से टूट गईं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हमारे परिवार की आखिरी पीढ़ी आज चली गई हैं। हमारे अंदर एक खालीपन को छोड़कर। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी, बीजी।' तापसी की इस तस्वीर पर सेलेब्स कमेंट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
View this post on Instagram
The last of that generation in the family leaves us with a void that will stay forever.... Biji ❤️
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
इससे पहले तापसी ने अपने फिल्म गेम ओवर को लेकर एक पोस्ट साझा की थी। तापसी ने खुलासा किया था कि इस फिल्म ने उनकी जिंदगी और करियर को एक खास मुकाम दिया है। इस पोस्ट के साथ तापसी ने एक तस्वीर भी साझा की थी जिसमें वो एक व्हीलचेयर पर बैठे नजर आई थीं।
तापसी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, 'हम सभी की दो जिंदगी होती हैं। आपकी दूसरी जिंदगी तभी शुरू होती है, जब आप पहली छोड़ देते हैं। उस समय जो मैंने लिफाफा पकड़ा हुआ था और उसमें जो लिखा था पहली बार में उसको पढ़ना मुश्किल था। मुझे इस पल में जीने का यकीन है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले मेरी कोई योजना नहीं थी। गेम ओवर मेरे लिए एक फिल्म और कहानी से भी ज्यादा थी। यह उनके लिए बेहद खास थी जो इसके पीछे की सच्चाई को समझते हैं। जिंदगी वह है जिसे आप बनाते हैं, आपके पास जीवित रहने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए, न कि केवल जीवित रहना चाहिए।'
बता दें कि तापसी पन्नू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू सिनेमा से की थी। कॉमेडी फिल्म चश्मे बद्दूर से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद पिंक, बदला, मुल्क और थप्पड़ जैसी फिल्मों में उनके काम को सराहा गया।
फोर्ब्स का दावा, काइली जेनर नहीं है बिलेनियर, मैगजीन से बोला गया झूठ