फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ भी बोलने से पहले डबल फिल्टर लगाया करें कंगना, तापसी ने अपने बयान पर कहा-माफी नहीं मांगूंगी

Fri, 09 Aug 2019 02:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu says i will not apologise for my double filter comment on Kangana Ranaut
taapsee pannu, kangana ranaut - फोटो : social media
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन में बिजी हैं । हाल ही में एक ईवेंट में तापसी से कंगना रनौत पर किए गए 'डबल फिल्टर' वाले बयान को लेकर सवाल पूछा गया । इस पर तापसी ने कहा कि उन्होंने कंगना के लिए बहुत ईमानदारी से अपनी बात रखी थी और वो इसके लिए बिल्कुल भी माफी नहीं मांगेगीं । 
taapsee pannu says i will not apologise for my double filter comment on Kangana Ranaut
Taapsee Pannu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि तापसी ने कंगना को सलाह देते हुए कहा था कि वो कुछ भी बोलने से पहले डबल फिल्टर लगाया करें । इसके बाद तापसी की बहन रंगोली ने तापसी को आड़े हाथों लेते हुए कहा था, 'कुछ लोग कंगना को कॉपी करके ही अपनी दुकान चलाते हैं । लेकिन उन्हें कोई नहीं पहचानता । यहां तक कि ट्रेलर में उनका नाम तक नहीं लिखा जाता । तापसी जी आप सस्ती कॉपी बनना बंद करें ।'
 
taapsee pannu says i will not apologise for my double filter comment on Kangana Ranaut
taapsee pannu - फोटो : social media
वहीं इस पर तापसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं सच में इसके लिए उनसे बिल्कुल माफी नहीं मांगूगीं । मुझे नहीं पता कि क्या घुंघराले बालों पर उनका पेटेंट है । मैं घुंघराले बालों के साथ ही पैदा हुई । शायद मेरे पैरेंट्स की इसमें गलती है । इसके अलावा मुझे नहीं पता कि मैंने क्या कॉपी किया है ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu says i will not apologise for my double filter comment on Kangana Ranaut
Taapsee Pannu - फोटो : social media
'अगर मैं कंगना जैसी अच्छी एक्ट्रेस को कॉपी करती भी हूं तो मैं इसे कॉम्प्लीमेंट समझती हूं । हां मैं भी खुद को सस्ती कहूंगी । क्योंकि मैं हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं हूं । आप इसके लिए मुझे सस्ती कह सकते हैं । मैं ऐसे लोगों को जवाब नहीं दूंगी जो मेरे लिए मायने ना रखते हों ।'
विज्ञापन
taapsee pannu says i will not apologise for my double filter comment on Kangana Ranaut
taapsee pannu - फोटो : Amar Ujala
'मैं आप लोगों को जवाब जरूर दूंगी क्योंकि मीडिया के जरिए ही मैं अपने फैंस को बता सकती हूं कि मैं क्या हूं ।' बता दें कि पिछले दिनों तापसी की फिल्म 'बदला' और 'गेम ओवर' रिलीज हुई थी । दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं । अब 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed