पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक एक्टर अली जफर का सपोर्ट कर ट्रोल हुई थीं तापसी पन्नू, अब बोलीं भविष्यवाणी करने से होता है पतन

Mon, 04 Mar 2019 06:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Mar 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Says The Day I Begin To Predict It Will Be My Fall
taapsee pannu - फोटो : amar ujala

नाम, प्रसिद्धि और उम्मीदों पर खरी उतरने के साथ ही तापसी पन्नू को यह भी विश्वास हो चला है कि वह फिल्मों के चयन को लेकर दर्शकों की आलोचना का शिकार नहीं होंगी। वर्ष 2018 में चार हिन्दी फिल्मों- 'दिल जंगली','सूरमा', 'मुल्क' और 'मनमर्जिया' और एक तेलुगू फिल्म 'नीवेवारो' में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली पन्नू का मानना है कि पिछला वर्ष 'महत्वपूर्ण' था क्योंकि इसने उसके विश्वास को और भी अधिक बढ़ा दिया।

Taapsee Pannu Says The Day I Begin To Predict It Will Be My Fall
taapsee pannu - फोटो : amar ujala

अभिनेत्री ने कहा, 'यह विश्वास है जों मैंने वर्षों में हासिल किया है। कुछ फिल्मों के साथ, आप जानते हैं कि वे मुझे गालियां नहीं देंगे। मेरी अधिकांश फिल्मों में, मेरे पास बहुत आत्मविश्वास है।' पन्नू ने यहां 'पीटीआई-भाषा' के साथ एक साक्षात्कार में कहा, '2018 मेरे लिए, अपने चयन में आत्मविश्वास रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष था, जो अब मेरे पास है।'

Taapsee Pannu Says The Day I Begin To Predict It Will Be My Fall
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
तापसी ने कहा-'मुझे पता है कि मेरा रास्ता ऐसा है कि जब तक मैं अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर रही हूं, तब तक वे मुझसे प्यार करने वाले हैं। जिस दिन मैं भविष्यवाणी करने लगूंगी, यह मेरा पतन होगा। इसलिए मैं उस रास्ते पर चल रही हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Says The Day I Begin To Predict It Will Be My Fall
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, 'मैं यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि मैं बहुत सारी फिल्में करूं क्योंकि इसके बाद मुझे खुद को दोहराने का डर होगा। यह हर साल अलग-अलग फिल्में करने का सुनियोजित फैसला था।' उनकी पहली मिस्ट्री थ्रिलर ‘‘बदला’’ में वह फिर से अपनी फिल्म ‘‘पिंक’’ के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ी है।  ‘‘बदला’’ इस शुक्रवार को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Taapsee Pannu Says The Day I Begin To Predict It Will Be My Fall
taapsee
बता दें तापसी ने हाल ही में पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर का भी सपोर्ट किया था। तापसी पन्नू ने कहा था- 'मुझे समझ नहीं आता, क्या आप चाहते हैं कि एक पाकिस्तानी होकर वो उस देश को सपोर्ट न करें जिसमे वो रहते हैं।वो उनका देश है। अगर वो अपने प्रधानमंत्री को सपोर्ट नहीं करेंगे तो वो पाकिस्तान में वैसे भी ट्रोल होंगे।

इनपुट भाषा से भी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed