फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस नए फोटोशूट के लिए तापसी ने खुद किया मेकअप, ट्रोलर्स ने 'आत्मनिर्भर' कहकर लिया निशाने पर

Wed, 20 May 2020 07:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 20 May 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Trolled For her Self Done Makeup For Photoshoot Done By Devki Bhatt
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन की वजह से आम आदमियों की तरह सभी फिल्मी कलाकार भी अपने घरों में मौजूद हैं। घरों में रहकर भी कुछ रचनात्मक दिमाग के धनी कलाकार अपना समय पढ़ने, लिखने और कुछ दूसरे क्रिएटिव काम करने में बिता रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें हर हालात में सुर्खियों में रहना बहुत पसंद है। ऐसे ही कुछ गिने-चुने कलाकारों में से एक हैं हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री तापसी पन्नू।

Taapsee Pannu Trolled For her Self Done Makeup For Photoshoot Done By Devki Bhatt
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी हिंदी सिनेमा के उन कुछ कलाकारों में से एक हैं जो देश में घट रही हर एक घटना और सभी सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देना अनिवार्य समझती हैं। नतीजन, तापसी पन्नू सोशल मीडिया के भारत में बढ़ते प्रभाव के साथ जन्मी एक ताजा प्रजाति ट्रोलर्स के पसंदीदा निशानों में से एक हैं। ट्रोलर्स और तापसी के बीच की बहस कभी कभी इतनी तीखी हो जाती है कि उसके अजीबोगरीब परिणाम मीडिया में खबरों के रूप में आते हैं।

Taapsee Pannu Trolled For her Self Done Makeup For Photoshoot Done By Devki Bhatt
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में तापसी ने मुंबई में अपने घर पर रहकर ही एक फैशन मैगजीन के लिए ताजा फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। उनके प्रशंसक तो उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन ट्रोलर्स इन फोटोज को देखकर ओवरटाइम ड्यूटी करने पर लग गए हैं। यह फोटोशूट एक स्टाइलिस्ट देवकी भट्ट ने किया है। देवकी भट्ट रिश्ते में तापसी पन्नू की भाभी लगती है और लॉकडाउन के इस समय में वह तापसी के साथ ही उनके घर में ही रह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Trolled For her Self Done Makeup For Photoshoot Done By Devki Bhatt
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फोटोशूट तो देवकी ने किया है लेकिन बालों को संवारने का काम और अपना मेकअप खुद तापसी ने ही किया है। तापसी मुंबई में अपनी भाभी देवकी भट्ट और अपनी बहन शगुन के साथ सेल्फ क्वारंटीन में रह रही हैं। वह इस बात से खुश हैं कि मुसीबत के इस समय में वह अकेली नहीं हैं। घर में रहने एक साथ उन सबके काम आपस में बंटे हुए हैं और वह सारा दिन एक दूसरे का मनोरंजन करके गुजारती हैं। 

विज्ञापन
Taapsee Pannu Trolled For her Self Done Makeup For Photoshoot Done By Devki Bhatt
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

तापसी सिनेमा की व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस साल की शुरुआत में ही उनकी एक फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हो चुकी है। अब वह विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हसीन दिलरूबा' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed