फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू के हाथ लगी ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, बदला के प्रोड्यूसर के साथ फिर बनी जोड़ी

Wed, 06 May 2020 06:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 06 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Will Be Seen in Raees Director Rahul Dholakia Upcoming Crime Thriller Film
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

एक के बाद एक हिट फिल्में देने के बाद अभिनेत्री तापसी पन्नू के हाथ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म लग गई है। चर्चा है कि उन्हें फिल्म 'रईस' का निर्देशन कर चुके राहुल ढोलकिया की आने वाली थ्रिलर फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। तापसी को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और उन्होंने इसे कमाल की लिखी क्राइम थ्रिलर फिल्म करार दिया है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। 

Taapsee Pannu Will Be Seen in Raees Director Rahul Dholakia Upcoming Crime Thriller Film
Kriti Sanon - फोटो : instagram

उल्लेखनीय है कि पिछले साल इस फिल्म के लिए कृति सेनन को अप्रोच किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल अगस्त में शुरू होनी थी। हालांकि कृति के व्यस्त शेड्यूल के चलते इस प्रोजेक्ट को लेकर बात नहीं बन पाई। 

Taapsee Pannu Will Be Seen in Raees Director Rahul Dholakia Upcoming Crime Thriller Film
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'जब इस फिल्म से कृति ने अपने आपको अलग कर लिया तो राहुल ने सारा अली खान को अप्रोच किया। लेकिन सारा से भी इस फिल्म को लेकर बात नहीं बन पाई। इसके बाद उन्होंने यह फिल्म तापसी पन्नू को ऑफर की। तापसी को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। उन्होंने इसे एक शानदार लिखी गई फिल्म करार दिया जो अभिनय के लिहाज से भी काफी दमदार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Will Be Seen in Raees Director Rahul Dholakia Upcoming Crime Thriller Film
rahul dholakia - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म के निर्माता भी इस फिल्म के लिए ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे जो अभिनय के मामले में दमदार होने के साथ ही दर्शकों को खींच कर लाने का दम रखती हो। उन्होंने तापसी के साथ मिलकर पिछले साल फिल्म 'बदला' दी है। तो जब उन्होंने तापसी को इस फिल्म के बारे में बताया तो उन्होंने इसके प्रति हामी भर दी।'

विज्ञापन
Taapsee Pannu Will Be Seen in Raees Director Rahul Dholakia Upcoming Crime Thriller Film
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तापसी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू', धावक के तौर पर फिल्म 'रश्मि रॉकेट', विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'हसीन दिलरुबा' और जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रूपांतरण 'लूप लपेटा' और संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन की एक फिल्म में नजर आएंगी। वहीं पिछली फिल्मों की बात करें तो लॉकडाउन से पूर्व तापसी फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थी वहीं पिछले साल उन्होंने 'सांड की आंख', 'मिशन मंगल' और 'बदला' जैसी सुपरहिट फिल्में दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed