{"_id":"5fa258ec9836f30dcf4ffd0b","slug":"tabu-birthday-special-she-allegedly-in-a-relationship-with-south-star-nagarjuna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tabu Birthday: साउथ के इस सुपरस्टार से चला था तब्बू का 15 साल तक अफेयर, 50 साल की उम्र में भी हैं कुंवारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tabu Birthday: साउथ के इस सुपरस्टार से चला था तब्बू का 15 साल तक अफेयर, 50 साल की उम्र में भी हैं कुंवारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 04 Nov 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नागार्जुन, तब्बू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
4 नवंबर 1970 को जन्मी तब्बू ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। तब्बू को पर्दे पर आने का मौका बचपन में ही मिल गया था। उन्होंने साल 1980 में आई फिल्म 'बाजार' में एक छोटा सा रोल निभाया था। हिंदी के अलावा तब्बू ने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
2 of 5
तब्बू
- फोटो : dabboo ratnani
तब्बू का नाम साउथ के जाने माने एक्टर नागार्जुन के साथ भी खूब जुड़ा। बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता लगभग 15 साल तक चला। तब्बू ने नागार्जुन के प्यार में मुंबई छोड़ हैदराबाद में घर तक ले लिया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी की छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।
3 of 5
तब्बू
- फोटो : फाइल फोटो
फिर आखिरकार साल 2012 में तब्बू ने नागार्जुन से दूरी बना ली। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर बात नहीं की। खबरें यही आईं कि तब्बू और नागार्जुन एक दूसरे से अलग हो गए हैं। तब्बू अब 50 साल की हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। उनकी तस्वीरों को देख उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तब्बू
- फोटो : Instagram- @tabutiful
तब्बू को 'मकबूल', 'फितूर', 'अस्तित्व', 'चांदनी बार' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। साल 1995 में आई विजयपथ में तब्बू और अजय देवगन ने साथ काम किया। इसके लिए तब्बू को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन और तब्बू
- फोटो : Instagram- @tabutiful
इसके बाद तब्बू की साल 1996 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' और 'जीत' एक बड़ी हिट साबित हुई। तब्बू और अजय देवगन बहुत अच्छे दोस्त हैं। तब्बू को डेट करने वाले हर लड़के पर उनकी नजर रहती थी और वह उसे पीट कर भगा दिया करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने ये बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।