बॉलीवुड फिल्मों से न केवल एक हीरो ने बल्कि हीरोइनों ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता और अपनी अलग पहचान भी कायम की है। इस कड़ी में चाहे प्रियंका चोपड़ा हों, कंगना रनौत हों या फिर आलिया भट्ट। हर एक अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग का लोहा बड़े परदे पर हमेशा मनवाया है। इन अभिनेत्रियों ने अपने खास किरदार से दर्शकों के दिल और दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शक भी उन्हें उसी किरदार से जानने लगे, लेकिन कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी रही हैं जिन्होंने अच्छी शोहरत और पहचान बनाने के लिए अपने नाम तक भी बदल लिए। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन मुस्लिम एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने नाम बदलकर हासिल की शोहरत।
मुस्लिम परिवार में पैदा हुईं बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां, नाम बदलते ही हासिल की शोहरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्बू का जन्मदिन 4 नवंबर को होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रहीं तब्बू भी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका असली नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है। तब्बू ने साल 1985 में फिल्म ‘हम नौजवान’से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी।
रीना रॉय
बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर जितेंद्र की हीरोइन कही जाने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में एंट्री की। बॉलीवुड में कदम रखते के साथ ही सायरा अली ने नाम बदलकर रीना रॉय रख लिया।
मधुबाला
पचास और साठ के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम था। बॉलीवुड में आते ही उन्होंने अपना नाम बदलकर मधुबाला कर लिया था। मधुबाला को असली पहचान साल 1947 में आई फिल्म 'नीलकमल' से मिली थी। मधुबाला उर्फ मुमताज बेगम दिल्ली की एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती थीं।
आलिया भट्ट
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे एक राज उनके फैंस भी नहीं जानते होंगे। आलिया भट्ट भले ही नाम से हिंदू लगती हों, लेकिन वह मूल रुप के एक मुस्लिम खानदान से ताल्लुक रखती हैं। आलिया भट्ट के दादा जी का नाम शिरीन मोहम्मद अली था।