'विजयपथ' ,'मकबूल', 'फितूर', 'अस्तित्व', 'चांदनी बार' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुकीं तब्बू का चार नवंबर को जन्मदिन है। तब्बू को फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में तब्बू ने एक से बढ़कर फिल्में की। इतने लंबे फिल्मी करियर में तब्बू का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। हालांकि उनकी शादी अभी तक नहीं हुईं। ऐसे में कई बार तब्बू की शादी को लेकर सवाल उठता रहता है। हाल ही में तब्बू एक फिल्म के प्रमोशन में गई थीं। जहां पर उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया। तब्बू की शादी के सवाल पर उनके करीबी दोस्त अजय देवगन ने बड़ा खुलासा किया था।
10 साल तक डेट करने के बाद भी तब्बू ने क्यों नहीं की शादी? अजय देवगन ने किया था बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्बू और अजय देवगन एक साथ 'दे दे प्यार दे' फिल्म में नजर आए थे। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में तब्बू और अजय एक साथ बड़े पर्दे पर दिखे थे। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अजय ने तब्बू की शादी से जुड़ा राज खोला था। अजय ने तब्बू की शादी को लेकर कहा था-'तब्बू को मेरे जैसा लड़का चाहिए था, लेकिन आजतक उन्हें मेरे जैसा कोई मिला ही नहीं, इसलिए वो अभी भी कुंवारी हैं।'
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि तब्बू और अजय बेस्ट फ्रेंड हैं। अजय ने आगे कहा था- 'काजोल को भी ये पता है और उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। वो कहती हैं, 'ये नॉर्मल फीलिंग है। मुझे बुरा नहीं लगता है।' अजय से ये भी पूछा गया कि 'दे दे प्यार दे' के ट्रेलर को देखने के बाद काजोल ने क्या रिएक्शन दिया था ।
इस पर अजय ने बताया था, 'काजोल को ट्रेलर पसंद आया और उसे कोई दिक्कत नहीं है। वो भी फिल्म इंडस्ट्री से है और उसे पता है कि यहां कैसे काम होता है।' तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। निजी जिंदगी की बात की जाए तो तब्बू का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा इनमें संजय कपूर, साजिद नाडियाडवाला और नागार्जुन जैसे सितारे थे।
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक तब्बू को फिल्मी करियर के दौरान साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन से प्यार हो गया था। दोनों का रिश्ता लगभग 10 साल तक चला, लेकिन उनकी शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी की छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। फिर तब्बू ने नागार्जुन से दूरी बना ली।
यह भी पढ़ें- 25 साल छोटी अंकिता से मिलिंद सोमन ने डेढ़ साल पहले की थी शादी, जन्मदिन पर देखिए वेडिंग एलबम