सब्सक्राइब करें

तब्बू के जन्मदिन से लेकर प्रदूषण पर प्रियंका चोपड़ा के बयान तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 04 Nov 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Tabu Birthday and Priyanka Chopra on Delhi Pollution entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की सबसे संजीदा हीरोइन तब्बू का आज जन्मदिन है। तबु तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। तब्बू आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में दिखाई दी थीं। दर्शकों ने इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। 2 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तब्बू की सुंदरता को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह उम्र के इस पड़ाव पर हैं।



महज 14 वर्ष की उम्र में ऐसा किरदार कर तबु ने लूटी थी वाहवाही, इस अभिनेता की वजह से अब तक हैं कुंवारी

Trending Videos
Tabu Birthday and Priyanka Chopra on Delhi Pollution entertainment news
Milind Soman - फोटो : Social Media

मिलिंद सोमन अचानक उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने 26 साल छोटी लड़की अंकिता कुंवर से शादी कर ली थी । मिलिंद और अंकिता की शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी । शादी की सभी रस्में अलिबाग के एक शानदार फार्म हाउस में रॉयल तरीके से हुई थीं। आज मिलिंद अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।

52 के एक्टर ने 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाई थी दूसरी शादी, उम्र में छोटी सास का ऐसा था रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Tabu Birthday and Priyanka Chopra on Delhi Pollution entertainment news
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर के लहंगे में लगी आग को बुझाने वाला मुद्दा अभी शांत नहीं हुआ है। पहले खबरें आई थीं कि इस आग को शाहरुख खान ने बुझाया और इसमें वो थोड़ा बहुत जल गए। लेकिन बाद में ये बात साफ हुई कि इस आग को शाहरुख ने नहीं बल्कि ऐश्वर्या ने खुद बुझाया था। शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख अपने फैंस से मिले। इस दौरान एक फैन ने उनसे घटना से जुड़ा हुआ ही सवाल पूछ लिया।

ऐश्वर्या की मैनेजर कंट्रोवर्सी पर पहली बार बोले शाहरुख खान, कहा- मैं इस मामले पर...

Tabu Birthday and Priyanka Chopra on Delhi Pollution entertainment news
Ananya Panday - फोटो : Social Media

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दोनों स्टार्स का नाम कई बार एक साथ जुड़ चुका है। पिछले दिनों खबर आई थी कि कार्तिक और सारा अली खान का ब्रेकअप हो गया है, तब से इस तरह की खबरें और पनपने लगीं कि अब कार्तिक का सारा ध्यान अब अनन्या की तरफ है। हाल ही में अनन्या के पिता चंकी पांडे उनके ब्वॉयफ्रेंड के लिए वार्निंग दे डाली।

अनन्या पांडे के ब्वॉयफ्रेंड को पिता चंकी ने दी वॉर्निंग, कार्तिक आर्यन के लिए होगी मुश्किल

विज्ञापन
Tabu Birthday and Priyanka Chopra on Delhi Pollution entertainment news
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस प्रदूषण से सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी प्रभावित हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है।

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर प्रियंका चोपड़ा ने जताई चिंता, बोलीं- , मुझे समझ नहीं आता कि...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed