{"_id":"5cdd2e52bdec22075a3bd69e","slug":"tabu-reveals-that-she-has-only-one-scene-in-salman-khans-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसलिए 'भारत' के प्रमोशन में नजर नहीं आ रहीं तब्बू, बोलीं- लोगों को क्या बताऊं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इसलिए 'भारत' के प्रमोशन में नजर नहीं आ रहीं तब्बू, बोलीं- लोगों को क्या बताऊं?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 16 May 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tabu
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म भारत अगले महीने 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं। सलमान खान और फिल्म के दूसरे एक्टर्स अब प्रमोशन में जुट गए हैं। लेकिन इसमें तब्बू कहीं नजर नहीं आ रहीं।
2 of 5
tabu
मीडिया से बातचीत में तब्बू ने भारत में अपने रोल पर लेकर बातचीत की। एक रिपोर्टर ने तब्बू से सवाल किया वो भारत को कब प्रमोट करेंगी? इस पर तब्बू ने जवाब दिया कि, 'मैं भारत के प्रमोशन का हिस्सा नहीं रहूंगी, क्योंकि फिल्म में मेरा रोल बहुत छोटा है। मेरा बस एक ही सीन है। अब मैं अपने उस एक सीन के बारे में आप लोगों को क्या बताऊं?'
3 of 5
Ali Abbas Zafar
अप्रैल में जब 'भारत' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। तो इसमें लगभग सभी एक्टर्स की झलक दिखाई दी थी। लेकिन ट्रेलर में तब्बू का कहीं कोई जिक्र नहीं था। इसकी वजह बताते हुए फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हम उनके किरदार के साथ न्याय करना चाहते हैं, जिसे ट्रेलर के कुछ सेकंड्स में नहीं दिखाया जा सकता। जब यह सामने आएगा तो निश्चित तौर पर सभी को पसंद आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : twitter
भारत से पहले तब्बू की इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज को तैयार है। इसमें फिल्म में तब्बू के अपोजिट अजय देवगन और रकुल प्रीत हैं। इसमें तब्बू ने अजय देवगन की एक्स-वाइफ का रोल किया है।
विज्ञापन
5 of 5
ajay devgn
बीते दिनों अजय देवगन ने तब्बू की शादी को लेकर खुलासा किया था। अजय ने बताया था कि तब्बू ने आजतक शादी क्यों नहीं की। अजय देवगन ने कहा, 'तब्बू को मेरे जैसा लड़का चाहिए था, लेकिन आजतक उन्हें मेरे जैसा कोई मिला ही नहीं, इसलिए वो अभी भी कुंवारी हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।