फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं आयुष्मान खुराना की पत्नी काम पर लौटीं, ट्वीटर पर शेयर की तस्वीर

Fri, 23 Nov 2018 05:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
Tahira Kashyap Resumes Her Work After Cancer
tahira kashyap - फोटो : instagram
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप की सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं वह अब अपने काम पर वापस लौट आई हैं। आपको बता दें कि लेखक निर्देशक ताहिरा कश्यप को कुछ समय पहले ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, जिसके लिए उन्होंने कुछ समय पहले मास्टेक्टोमी कराई थी। खबर है कि ताहिरा अब ठीक हैं और काम पर वापस लौट आई हैं। 
Tahira Kashyap Resumes Her Work After Cancer
ताहिरा कश्यप
ताहिरा काम पर वापस आने पर काफी खुश हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी इस खुशी का इजहार करते हुए लिखा है, काम शुरू...प्रीप्रोडक्शन, हैप्पी थैक्सगिविंग। ट्विट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है। फोटो में वह काम में बैठी हैं और काम के लिए जा रही हैं। ताहिरा की पोस्ट का उनके पति आयुष्मान ने लाइक व रीट्वीट किया है। 
Tahira Kashyap Resumes Her Work After Cancer
ayushman khurana

आयुष्मान ने इसके साथ ही लिखा है, ताहिरा मुझे तुम पर गर्व है, 'बधाई हो'। वहीं हाल ही में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ताहिरा जैसी जीवनसाथी मिली है। वह बहादुर है, मजबूत है और मेरी प्रेरणा है। हालांकि जिंदगी कभी-कभी वो भी दिखाती है जो हम नही सोचते हैं। हमें बुरे समय का सामना भी करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tahira Kashyap Resumes Her Work After Cancer
ayushman khurana
आयुष्मान ने आगे कहा, ताहिरा उस समय बीमार हुई जब मेरा करियर उछाल पर था। जब मैं यह सोच रहा था कि जीवन कितना सुंदर है तभी यह हो गया। जिंदगी हिसाब सारे बराबर कर दती है। मैं जाहिर तौर पर उसे वक्त देता था। दिन में अपनी फिल्मों का प्रमोशन करता और रात में ताहिरा के साथ वक्त बिताता था। मेरे लिए यह सब बहुत मुश्किल था।
विज्ञापन
Tahira Kashyap Resumes Her Work After Cancer
ayushman khurana
अपनी फिल्म बधाई हो की सफलता का लुफ्त उठा रहे एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान के लिए यह करवा चौथ बेहद ही खास है। आयुष्मान ने अपनी वाइफ ताहिरा के लिए इस बार करवा चौथ का व्रत भी रखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed