लॉकडाउन में तैमूर ने करीना कपूर को दिया खूबसूरत तोहफा, दिखाई ये कलाकारी
घर पर इन दिनों तैमूर कभी अपने पापा सैफ के साथ पौधे लगाते हुए नजर आते हैं तो कभी वो ड्राइंग करने लगते हैं। अब तैमूर ने अपनी मां करीना कपूर के लिए एक प्यारा सा नेकलेस बनाया है। बेटे ये कलाकारी देखकर करीना बहुत खुश हुई हैं।
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने तैमूर का बनाया हुआ नेकलेस पहन रखा है। ये नेकलेस कलरफुल पास्ता से बना है। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'पास्ता ला विस्ता. तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी। #QuaranTimDiarie'
Pasta la vista. Handmade Jewellery by Taimur Ali Khan #QuaranTimDiaries
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
बता दें कि पिछले दिनों करीना कपूर और सैफ अली खान ने यूनिसेफ, गिव इंडिय और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज जैसी ग्लोबल संस्थाओं को दान दिया था। जिसके बाद उन्हें किसी भारतीय संस्था में आर्थिक मदद न देने की वजह से ट्रोल होना पड़ा था।
हालांकि कुछ दिन बाद ही करीना और सैफ ने दोबारा दान दिया। उन्होंने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी । इन दोनों के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी मदद के लिए आगे आए।
सेलेब्स के कुकिंग वीडियो शेयर करने पर भड़कीं सानिया मिर्जा, दीया मिर्जा ने दिया ये जवाब