{"_id":"5b9e1ce1867a557ebd6877b9","slug":"taimur-and-kareena-kapoor-khan-spotted-in-bandra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां करीना के साथ धूमने निकले तैमूर कैमरा देख चिढ़ाने लगे जीभ, लुक देख आप भी कहेंगे Awww","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां करीना के साथ धूमने निकले तैमूर कैमरा देख चिढ़ाने लगे जीभ, लुक देख आप भी कहेंगे Awww
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरे पटौदी खानदान में एक तैमूर अली खान ही हैं जो 1 साल की उम्र में इतने फेमस हो गए। अक्सर तैमूर अपनी नैनी के साथ कभी जिम तो कभी प्ले स्कूल से निकलते देखे जाते हैं। अब तो तैमूर को भी पता है कि उनके बाहर आते ही कैमरे पीछे लग जाएंगे। हाल ही में तैमूर अपनी मां करीना कपूर खान के साथ ब्रांद्रा में स्पॉट किए गए।
2 of 5
taimur
इस दौरान मीडिया ने जैसे ही तैमूर को देखा तो वहां मौजूद लोगों ने जोर-जोर से तैमूर का नाम पुकारना शुरू कर दिया। इस पर तैमूर ने जीभ चिढ़ाकर कैमरे की तरफ एक्सप्रेशन दिए। ऐसा पहली बार नहीं है जब तैमूर ने ऐसे रिएक्शन दिए हैं। पटौदी खानदान के छोटे नवाब को अब अपनी पॉपुलैरिटी को हैंडल करना आ गया है।
3 of 5
taimur
तैमूर अली खान येल्लो शर्ट और डेनिम शॉर्ट पेंट में हमेशा कि तरह बहुत ही प्यारें लग रहे हैं। इस बार छोटे नवाबजादे तैमूर थोड़े कन्फ्यूज भी दिखाई दिए और उनकी क्यूटनेस कैमरे में कैद हो गई। तैमूर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल रहती है। हर बार तैमूर क्यूट एक्सप्रेशन से अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
एक इंटरव्यू में सैफ ने तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा था, 'आप लोगों ने देखा होगा कि वो कैमरे की तरफ कैसे देखता है। अगर आप उसको अपना फोन दिखाएंगे तो वो आपकी तरफ देखेगा। यह तबसे हो रहा है जबसे वो पैदा हुआ है। अब उसे इन सब चीजों की आदत हो गई है। हमारे फोटोग्राफर्स उसकी लगातार फोटो लेते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
saif ali khan with taimur
हाल ही में करीना कपूर ने दूसरे बच्चे को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए दूसरे बच्चे को लेकर अपने प्लान के बारे में बात की थी। उन्होंने दिए इंटरव्यू में बताया था कि दूसरे बच्चे के लिए दो साल और इंतजार करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।