{"_id":"6128bdad8ebc3e5f9926c223","slug":"tales-of-bollywood-20-heroines-started-their-career-with-rishi-kapoor-shahrukh-used-to-run-a-restaurant-in-daryaganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्से बॉलीवुड के: ऋषि कपूर के साथ 20 हीरोइनों ने की थी करियर की शुरुआत, दरियागंज में रेस्त्रां चलाते थे शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्से बॉलीवुड के: ऋषि कपूर के साथ 20 हीरोइनों ने की थी करियर की शुरुआत, दरियागंज में रेस्त्रां चलाते थे शाहरुख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान फैन क्लब
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के कई किस्से ऐसे हैं, जो बेहद मशहूर हैं। चाहे फिल्मी अफेयर्स के किस्से हों या फिर फिल्मी सितारों के जीवन से जुड़े किस्से, इन सबको दर्शक बेहद चाव से सुनते हैं। इंडस्ट्री में किस्से, कहानियों और झगड़ों की एक लंबी फेहरिस्त रही है। ऐसे में हम आपको आज बॉलीवुड के कुछ ऐसे किस्से बता रहे हैं, जो आपको हैरान भी कर सकते हैं और एकदम नई जानकारी भी लग सकती है। जी हां, क्या आपको पता है कि अपने जमाने के लोकप्रिय अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक-दो नहीं, बल्कि करीब 20 हीरोइनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में पॉपुलर ऋषि कपूर का एक ऐसे परिवार से ताल्लुक है, जिसने बॉलीवुड में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऋषि को साल 2008 में फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। वह 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में पैदा हुए थे और 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हुआ था। वो शोमैन राज कपूर के मंझले बेटे थे। इंडस्ट्री में वो अपने निक नेम चिंटू से भी मशहूर थे। आगे पढ़िए शाहरुख खान का दिल्ली में रेस्त्रां चलाने का किस्सा...
2 of 5
ऋषि कपूर, श्रीदेवी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
'मेरा नाम जोकर' फिल्म से किया था डेब्यू
ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। वो 1973 में आई फिल्म बॉबी से लोकप्रिय हुए थे। फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें 'बेस्ट एक्टर' का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
3 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : Social Media
90 के दशक में ऋषि कपूर की इमेज रोमांटिक हीरो की रही। चॉकलेटी लुक होने के कारण लड़कियां उन पर फिदा रहती थीं। बतौर सोलो लीड उन्होंने करीब 51 फिल्मों में अभिनय किया। पत्नी डिंपल के साथ ऋषि ने करीब 12 फिल्मों में साथ अभिनय किया। 29 अप्रैल 2020 को सांस में तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान फैन क्लब
- फोटो : Social Media
शाहरुख खान इंडस्ट्री के बेताज बादशाह हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब शाहरुख खान को एक्टिंग करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। उनका ऐक्टर बनने का सपना नहीं था, क्योंकि उन्हें लगता था कि उनका लुक्स इस लायक नहीं है। लेकिन, वो अपने मां की बदौलत फिल्मों में आए।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
जब उनकी मां का निधन हुआ, तो वह इस गम से उबर नहीं पाए और उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। बेहद कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले शाहरुख दिल्ली के दरियागंज में एक रेस्त्रां चलाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।