फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'बबली बाउंसर' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। भंडारकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूरे टीम के साथ एक वीडियो और केक कटिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म कर पूरी टीम काफी खुश नजर आ रही हैं।
Babli Bouncer: ये बाउंसर सुंदर तो है लेकिन 'सुशील' नहीं, जानिए क्या है इस महिला पहलवान की असली कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुर भंडारकर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पूरी टीम एक साथ इट्स ए रैप कहती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद एक फोटो में वह तमन्ना भाटिया के साथ क्लैपबोर्ड लिए नजर आ रहे हैं, जिस पर भी इट्स ए रैप लिखा हुआ है। मधु भंडारकर ने कैप्शन में लिखा कि 'बबली बाउंसर', 3 महीने, 42 दिन। शानदार यादें, प्यारी दोस्ती, शानदार टीम-वर्क, सुपर फन। सभी अभिनेताओं, तकनीशियनों और शुरुआत से लेकर अंत तक फिल्म में योगदान देने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
'बबली बाउंसर' उत्तर भारत के वास्तविक 'बाउंसर टाउन', असोला फतेपुर पर आधारित कहानी है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'बबली बाउंसर' बाउंसरों की अनदेखी दुनिया की खोज करती है। इसमें सौरभ शुक्ला के साथ अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
तमन्ना भाटिया ने एक इंरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने 'बबली बाउंसर' स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो इस किरदार से प्यार हो गया था, क्योंकि उन्हें यह सबसे रोमांचक और मजेदार किरदारों में से एक लगा था। तमन्ना ने कहा था कि पहली बार कोई फिल्म एक महिला बाउंसर की कहानी पर आधारित होगी और मैं उसकी आवाज बनने के लिए काफी उत्साहित हूं। तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द एक ‘एफ 3’ तेलुगू फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 27 मई को रिलीज होगी।

कमेंट
कमेंट X