हिंदी भाषी राज्यों में साउथ की फिल्मों का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि अब लोग, साउथ की हर एक फिल्म के लिए उतने ही एक्साइटेड रहते हैं जितने पहले कभी बॉलीवुड फिल्मों के लिए हुआ करते थे। इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए आज हम आपको एक और साउथ फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, पुष्पा: द राइज स्टारर सामंथा रुथ प्रभु अपने प्रशंसकों के लिए एक हॉरर और साइंस-फिक्शन फिल्म लाने जा रही हैं। फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए 'यशोदा' नामक इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।
Yashoda: आने वाली है साउथ की हॉरर, साइंस-फिक्शन फिल्म, सामने आया सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' का फर्स्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का फर्स्ट वीडियो आउट
साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु स्टारर 'यशोदा' की पहली झलक सामने आई गई है। फिल्म में अभिनेत्री ने 'यशोदा' नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है। गुरुवार को जारी हुए इस वीडियो में शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ उत्साहित करने वाले दृष्य मौजूद हैं। जितना हम वीडियो देख कर समझ पाए हैं, उस हिसाब से यह एक महिला केंद्रित फिल्म लग रही है, जिसमें हॉरर का तड़का देखने को मिल सकता है। निर्माताओं की मानें तो 'यशोदा' एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि सामंथा एक प्रेग्नेंट महिला हैं, जो एक ऐसी जगह पर हैं, जहां आसानी से पहुंचा नहीं जा सकता।
सामंंथा ने दी जानकारी
Very excited to present to you the first glimpse of our film #Yashoda#Yashoda #YashodaFirstGlimpse @varusarath5 @Iamunnimukundan @dirharishankar @hareeshnarayan #ManiSharma @krishnasivalenk @SrideviMovieOff @PulagamOfficial pic.twitter.com/7QabzACDcL
सामंथा ने अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, "मैं आप सभी के साथ हमारी फिल्म की पहली झलक पेश करने के लिए बहुत एक्साइटेड महसूस कर रही हूं।" बता दें कि फिल्म हरि शंकर और हरीश नारन द्वारा लिखित और निर्देशित है। 'यशोदा' में तमिल अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथ कुमार और मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन भी समंथा के साथ मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सामंथा की 'यशोदा' तेलुगू सहित हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 12 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 'यशोदा' का निर्माण शिवलेंका कृष्ण प्रसाद ने अपनी श्रीदेवी मूवीज के तहत किया है। सामंथा को आखिरी बार तमिल-तेलुगू फिल्म 'कथुवाकुल्ला रेंदु काधल' में देखा गया था और वह बर्डे पर्दे पर इस फिल्म के साथ आ रही हैं। उनके पास इसके अलावा तेलुगू निर्देशक गुणशेखर के निर्देशन में बन रही एक और पैन इंडिया फिल्म है, जिसका नाम 'शाकुंतलम' है।

कमेंट
कमेंट X