सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jersey: मृणाल ने बताई फिल्म 'जर्सी' के फ्लॉप होने की वजह, अगली फिल्म के लिए किया ये खास वादा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 05 May 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
Jersey Shahid Kapoor and Mrunal Thakur Film fell way short of expectations in terms of box office returns.
जर्सी फिल्म का बीटीएस वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर-स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी', बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकाम रही। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक केवल 19.33 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। यूं तो हर कोई जानता है कि फिल्म की इस नाकामी के पीछे की बड़ी वजह केजीएफ: चैप्टर 2 का क्रेज रहा है। लेकिन यह एकलौता कारण नहीं है। फिल्म की स्टार कास्ट ने इसके फ्लॉप होने बड़ी वजह बताई है।  

Trending Videos
Jersey Shahid Kapoor and Mrunal Thakur Film fell way short of expectations in terms of box office returns.
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

तो इस वजह से असफल हुई जर्सी
मीडिया को दिए साक्षात्कार के दौरान मृणाल ने बताया कि फिल्म को अंडरपरफॉर्म करते देखना निस्संदेह निराशाजनक है। लेकिन जर्सी की विफलता के पीछे कई कारण हैं। सबसे मुख्य कारण फिल्म 'जर्सी' के मूल संस्करण का यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध होना है। मुझे नहीं पता कि दर्शक क्या चाहते हैं, खासकर अब जब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्में जैसे 'आरआरआर', 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'पुष्पा: द राइज' पसंद आ रही हैं। शायद लोग लार्जर देन लाइफ वाला कंटेंट देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jersey Shahid Kapoor and Mrunal Thakur Film fell way short of expectations in terms of box office returns.
जर्सी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म के बारे में क्या सोचते हैं शाहिद?
जर्सी एक पारिवारिक फिल्म है क्योंकि इसमें वो सारी भावनाएं हैं, जो आप अपने परिवार और दोस्तों के बीच रहकर अनुभव करते हैं। यह फिल्म आपको रिश्तों के मूल सिद्धांतों और जीवन की मूल बातों के बारे में बताती है। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद है, सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि यह मेरी फिल्म है, बल्कि इसलिए क्योंकि जब मैंने इस फिल्म का मूल वर्जन देखा था, तो इस फिल्म का मुझपर बहुत गहरी असर हुआ था। इसने मुझे आशा दी और परिस्थितियों की परवाह किए बिना कभी हार न मानने की प्रेरणा दी। इसने मुझे सिखाया कि अगर आप किसी चीज को करना चाहते हैं, तो आप किसी भी उम्र में उसका पीछा कर सकते हैं। 

Jersey Shahid Kapoor and Mrunal Thakur Film fell way short of expectations in terms of box office returns.
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन कलेक्शन
पहला दिन [पहला शुक्रवार] 3.90 करोड़ रुपये
दूसरा दिन [पहला शनिवार] 5.11 करोड़ रुपये
तीसरा दिन [पहला रविवार] 5.57 करोड़ रुपये
चौथा दिन [पहला सोमवार] 1.80 करोड़ रुपये
पांचवां दिन [पहला मंगलवार] 1.55 करोड़ रुपये
छठवां दिन [पहला बुधवार] 1.40 करोड़ रुपये
कुल 19.33 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed