तमन्ना भाटिया की गिनती भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। एक्टिंग के अलावा तमन्ना अपनी दिलकश अदाओं से अक्सर फैंस की धड़कनें तेज कर देती हैं। हाल ही में वह तब सुर्खियों में आ गईं जब सोशल मीडिया पर यह बात वायरल होने लगी कि एक्ट्रेस जल्द ही मुंबई के एक कारोबारी से शादी करने जा रही हैं। अब इन दावों पर तमन्ना ने खास अंदाज में करारा जवाब दिया है।
Tamannaah Bhatia: क्या सच में शादी करने जा रही हैं तमन्ना? सोशल मीडिया पर शेयर किया बिजनेसमैन मंगेतर का वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी शेयर की हैं। इन वीडियोज में एक्ट्रेस ने फनी अंदाज में सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। एक वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में वह मूंछ लगाई दिख रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में यह भी बताया है कि यह उनके बिजनेसमैन पति हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में लिखा है कि सभी मेरी जिंदगी की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।
Maula Jatt: पाकिस्तान की इस फिल्म ने ब्रिटेन में मचाया तहलका, अपने नाम कर लिया यह खास रिकॉर्ड

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना साउथ के साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मेगास्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म भोला शंकर में स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखेंगी। फिल्म को अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी है।
Pushpa 2 Update: इतने करोड़ में बन रही है अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', जानें कब तक होगी रिलीज
Uunchai Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' का धमाल जारी, छठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये