फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suniel Shetty: इस बात के चलते आई अक्षय और सुनील की दोस्ती में दरार, यहां पढ़िए दिलचस्प किस्से का असली राज

Thu, 17 Nov 2022 12:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 17 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
When Akshay Kumar Suniel Shetty rift in friendship because of this reason read this interesting story
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

कभी हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना जैसी जोड़ी की याद दिलाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी 90 के दशक में फिल्म दर फिल्म धमाके किया करते थे। दोनों ने लगभग एक ही टाइम पर बॉलीवुड में एंट्री की। दोनों एक दूसरे के तगड़े मुकाबले में रहते थे, हालांकि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी रही। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने ‘वक्त हमारा है’, 'मोहरा', 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'दीवाने हुए पागल', 'धड़कन' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में दोनों ने एक साथ काम किया है। लेकिन एक ऐसा भी दौर आया जब सुनील शेट्टी अपने करीबी दोस्त रहे अक्षय कुमार की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे। आइए जानते हैं क्यों?


Bigg Boss 16: घरवालों की इस एक हरकत पर भड़के 'बिग बॉस', गार्डन एरिया में लाइन से खड़ा करके सुनाई यह सख्त सजा

When Akshay Kumar Suniel Shetty rift in friendship because of this reason read this interesting story
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ को लेकर चर्चा में हैं। वह अपने इंटरव्यू में अक्षय कुमार का खूब नाम ले रहे हैं और चाहते हैं कि किसी तरह अक्षय वापस 'हेरा फेरी 3' से जुड़ जाएं। लेकिन इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का किस्सा भी काफी चर्चित रहा है। जी हां, अक्षय कुमार से सुनील शेट्टी की नाराजगी का किस्सा फिल्म 'हेरा फेरी' से ही जुड़ा हुआ है।
Maula Jatt: पाकिस्तान की इस फिल्म ने ब्रिटेन में मचाया तहलका, अपने नाम कर लिया यह खास रिकॉर्ड

When Akshay Kumar Suniel Shetty rift in friendship because of this reason read this interesting story
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2002 फिल्म 'हेरा फेरी' जब रिलीज हुई तो यह फिल्म हिट रही और फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को खूब पसंद किया गया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच मतभेद की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल, सुनील शेट्टी को इस बात की गलतफहमी हो गई थी कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म में उनके कुछ सीन कटवा दिए। इस बात को लेकर सुनील शेट्टी इतने नाराज हो गए कि वह अक्षय कुमार की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे।
Pushpa 2 Update: इतने करोड़ में बन रही है अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', जानें कब तक होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
When Akshay Kumar Suniel Shetty rift in friendship because of this reason read this interesting story
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, जब इस बात की जानकारी अक्षय कुमार को लगी तो उन्होंने तुरंत सुनील शेट्टी को फोन लगाया और गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की। अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी को विश्वास दिलाया कि उन्होंने फिल्म के कोई भी सीन नहीं कटवाए, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई और दोबारा दोस्त बन गए। दोस्ती ऐसी कि जब सुनील शेट्टी को परेश रावल के ट्वीट से पता चला कि अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3' में नहीं हैं तो, वह चौंक गए और अब अक्षय कुमार को फिल्म में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।
Uunchai Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' का धमाल जारी, छठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

विज्ञापन
When Akshay Kumar Suniel Shetty rift in friendship because of this reason read this interesting story
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
जब से अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3' से अलग हुए हैं। तब से इंडस्ट्री में फिल्म और अक्षय कुमार को लेकर तरह तरह की बातें हो रहीं हैं। अक्षय कुमार खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं आई इस लिए उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया, ऐसे में सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि अक्षय कुमार के बिना 'हेरा फेरी 3' नहीं बन सकती है और वह अक्षय कुमार को फिल्म में वापस लाने की कोशिश करेंगे। 
Yashoda Box Office Collection: यशोदा के कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट, लाखों में पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed