फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uunchai Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' का धमाल जारी, छठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

Wed, 16 Nov 2022 09:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 16 Nov 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
uunchai Box Office collection day 6 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earnings
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी दोस्तों की कहानी दिखाती फिल्म 'ऊंचाई' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर स्टारर इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 'ऊंचाई' की कहानी लोगों के दिलों को इस कदर छू रही है कि यह फिल्म कमाई के मामले में रोज चौंका रही है। पांच दिन स्क्रीन पर बेहतरीन कमाई करने वाली इस फिल्म के छठे दिन के कारोबार के शुरुआती आंकड़ें सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं 'ऊंचाई' ने छठे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।  

uunchai Box Office collection day 6 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earnings
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ऊंचाई' जिस दिन से रिलीज हुई है उसी दिन से देशभर के सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। लिमिटिड स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने पहले दिन जहां 1.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आते हुए 3.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन भी फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए  4.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और चौथे दिन भी 1.88 करोड़ रुपये का कारोबार करके इसने ओपनिंग डे से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया था। पांचवें दिन फिल्म ने 1.76 करोड़ रुपये कमाए। 
IFFI Goa 2022: गोवा में बॉलीवुड की नुमाइंदगी कार्तिक के कंधों पर, मास्टर क्लास में नजर आएंगे ये सीनियर सितारे

uunchai Box Office collection day 6 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earnings
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

पांच दिन तक लगातार बढ़िया कमाई करने वाली इस फिल्म ने छठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने बुधवार यानी छठवें दिन 1.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि सुबह तक अभी इन आंकड़ों में फेरबदल देखने को मिल सकता है। 

दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला 1.81
दूसरा 3.64
तीसरा 4.71
चौथा 1.88
पांचवां 1.76
छठवें 1.70
कुल कलेक्शन 15.50

Denise Richards: अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस पर हुआ जानलेवा हमला, पति और डेनिस पर चलीं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
uunchai Box Office collection day 6 amitabh bachchan anupam kher boman irani movie earnings
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने किया है। सूरज पारिवार ड्रामा बनाने के लिए जाने जाते हैं। पहली बार उन्होंने दोस्ती पर आधारित फिल्म बनाई है जो दर्शकों पर जादू चलाने में कामयाब होती दिख रही है।
Drishyam 2: बॉक्स ऑफिस पर इस वजह से फ्लॉप हो रहीं साउथ की रीमेक हिंदी फिल्में, अभिषेक पाठक ने बताई बड़ी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed