डिजिटल जमाने में फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरियां काफी कम हो गई हैं। सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग साझा करते हैं। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
Photos Of The Day: रुबीना का स्टाइलिश लुक और शमा सिकंदर ने स्माइल से जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्नत जुबैर
टीवी की दुनिया में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत जुबैर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने आज भी अपनी साड़ी में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस अक्सर बोल्ड लुक्स में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। इसी क्रम में आज भी अनन्या ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक फिट पैंट और ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहने दिखाई दे रही हैं।
IIFA Rocks 2023: करण जौहर के साथ फराह खान संभालेंगी आईफा रॉक्स 2023 का स्टेज, जानें कब और कहां होगा कार्यक्रम
सोनाक्षी सिन्हा
बीते दिनों अपनी फिल्म 'डबल एक्सएल' को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली सोनाक्षी सिन्हा आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने अपनी फोटोज साझा की हैं, जिनमें वह धूप का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।
रुबीना दिलैक
टीवी की दुनिया में बॉस लेडी के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में अपने डांस का हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। रुबीना दिलैक ने डांस परफॉर्मेंस के लिए पहनी गई अपनी ड्रेस के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपने डांस पार्टनर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में रुबीना ने डेनिम लूज फिट जीन्स, जैकेट और व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ है।
Mister Mummy: मिस्टर मम्मी में रितेश देशमुख निभाएंगे अब तक का सबसे अलग किरदार, जानें फिल्म से जुड़ी अहम बातें