फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: बेटी को लिप किस कर फंसीं ऐश्वर्या और OTT पर आएगी ‘गोविंदा नाम मेरा’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 16 Nov 2022 07:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 16 Nov 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
Filmy wrap aishwarya rai trolled for kiss aaradhya govinda naam mera release on ott read entertainment news
ऐश्वर्या-आराध्या, गोविंदा मेरा नाम - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 

Filmy wrap aishwarya rai trolled for kiss aaradhya govinda naam mera release on ott read entertainment news
ऐश्वर्या राय अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन है। 16 नवंबर को आराध्या अपना 11वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं, इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेटी पर प्यार लुटाया है। अभिनेत्री ने आराध्या के साथ एक लिप किस करते हुए फोटो शेयर किया है। ऐश्वर्या का आराध्या को इस तरीके से विश करना कुछ लोगों को पसंद आ रहा है, तो कुछ लोगों ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया और जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग आपस में भी कमेंट सेक्शन में भिड़ गए हैं।

Aishwarya Rai: फैंस को नहीं रास आया ऐश्वर्या का बेटी आराध्या को लिप किस करना, सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े

Filmy wrap aishwarya rai trolled for kiss aaradhya govinda naam mera release on ott read entertainment news
दृश्यम 2 - फोटो : social media

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। यह फिल्म साउथ में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान मौजूदा समय में बनने वाली रीमेक फिल्मों के असफल होने पर अपनी राय रखी। 

Drishyam 2: बॉक्स ऑफिस पर इस वजह से फ्लॉप हो रहीं साउथ की रीमेक हिंदी फिल्में, अभिषेक पाठक ने बताई बड़ी वजह     

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy wrap aishwarya rai trolled for kiss aaradhya govinda naam mera release on ott read entertainment news
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी रौतेला बीते काफी समय से अपनी निजी जिदंगी की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं। उर्वशी 'आरपी' के नाम लेकर लाइमलाइट में हैं और फैंस का मानना है कि उर्वशी के 'आरपी' का मतलब क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं, जिनके साथ अभिनेत्री के संबंध होने की खबरें थीं। लेकिन अब उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को 'आरपी' का सही में मतलब समझाया है। 

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर कर बताया 'आरपी' का सच, देख ट्रोल्स बोले- RP मतलब सिर्फ ऋषभ पंत

विज्ञापन
Filmy wrap aishwarya rai trolled for kiss aaradhya govinda naam mera release on ott read entertainment news
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

लगातार फ्लॉप होने के बावजूद अक्षय कुमार का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड अभिनेता एक के बाद एक नई फिल्म साइन करते जा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी एक और अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी है। 16 नवंबर को रेस्क्यू डे के मौके पर अक्षय ने बताया की वजह जल्द ही माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। बता दें कि जसवंत सिंह गिल वही शख्स हैं, जिन्होंने साल 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स की जान बचाई थी। 

Akshay Kumar: चार बार फ्लॉप हुए अक्षय की एक और कोशिश, 'हेरा-फेरी 3' नहीं इस बायोपिक से कर रहे वापसी की तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed