फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' की इस अभिनेत्री ने भी ओटीटी के लिए बनाया मन, इस प्रोजेक्ट के साथ शुरू करेंगी मोबाइल का सफर

Sat, 09 Jan 2021 06:02 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 09 Jan 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia wraps up November story soon to be appear on OTT
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी समेत देश की प्रमुख अलग-अलग भाषाओं में काम करके नाम कमाने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बहुत ही जल्द बड़े पर्दे के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरते नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि उन्होंने हाल ही में अपनी एक वेब सीरीज 'नवंबर स्टोरी' की शूटिंग पूरी कर ली है। तमिल भाषा की यह क्राइम थ्रिलर सीरीज बहुत ही जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Tamannaah Bhatia wraps up November story soon to be appear on OTT
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

एसएस राजामौली की फिल्म सीरीज 'बाहुबली' से देश में बड़ा नाम बन चुकीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'आज वेब सीरीज 'नवंबर स्टोरी' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर काम करना मेरे लिए बहुत मजेदार रहा। अब इंतजार नहीं होता है कि जब आप इस वेब सीरीज को देखें और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दें। बहुत ही जल्द यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस दौरान अपनी वेब सीरीज की टीम के साथ काम करने के लिए मैं उनका दिल से धन्यवाद करती हूं।'

Tamannaah Bhatia wraps up November story soon to be appear on OTT
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

वेब सीरीज 'नवंबर स्टोरी' का निर्देशन इंद्र सुब्रमण्यन ने किया है और तमन्ना के साथ इस सीरीज में जीएम कुमार, पशुपति और विवेक प्रसन्ना जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। तमन्ना को बड़े पर्दे पर तो अब तक बहुत देखा गया है लेकिन यह पहला मौका होगा जब मोबाइल, टेबलेट और लैपटॉप की स्क्रीन पर तमन्ना को देखा जाएगा। यह अकेली वेब सीरीज नहीं है जिसकी शूटिंग तमन्ना ने पूरी की है। इसके अलावा दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एक वेब सीरीज 'इलेवंथ आवर (11th hour)' और है जिसको तमन्ना ने पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia wraps up November story soon to be appear on OTT
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना फिल्मों की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके हाथ में भविष्य में अलग-अलग भाषाओं की तमाम फिल्में हैं जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन फिल्मों में से एक फिल्म हिंदी भाषा की 'बोले चूड़ियां' है जिसमें तमन्ना के साथ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नवाजुद्दीन के भाई शमास नवाज सिद्दीकी ने किया है। फिल्म काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं लेकिन अब तक रिलीज नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia wraps up November story soon to be appear on OTT
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तेलुगू भाषा की फिल्म 'दैट इज महालक्ष्मी' को भी तमन्ना ने पूरा कर लिया है और यह फिल्म भी काफी समय से अटकी हुई है। तमन्ना की यह फिल्म वर्ष 2014 में आई कंगना रणौत की हिंदी फिल्म 'क्वीन' का रीमेक है। तेलुगू भाषा की एक फिल्म 'सीटीमार' की शूटिंग भी तमन्ना कर रही हैं। इसमें उनके साथ अभिनेता गोपीचंद नजर आएंगे। सितंबर 2020 में ही हिंदी भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' का तेलुगू रिमेक बनाने की घोषणा हुई जिसमें तमन्ना वहां के मशहूर अभिनेताओं नितिन और नाभा नातेश के साथ दिखेंगी। तमन्ना का नाम उनकी वर्ष 2019 में आई तेलुगू फिल्म 'एफ2- फन एंड फ्रस्ट्रेशन' के सीक्वल से भी जुड़ा हुआ है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed