बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन की ऊर्जा देख उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 78 साल की उम्र में वे जिस तरह से काम करते हैं, उसे देखकर कोई जवान भी शरमा जाए। शूटिंग की व्यस्तता के बीच वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन वे अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से लोगों से साझा करते रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा बिग बी ने बताया है कि जब उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की आंखों में पहली बार आंसू देखे थे।
जब पहली बार अमिताभ बच्चन को देख रो पड़े थे पिता हरिवंश राय बच्चन, मौत को मात देकर लौटे थे बिग बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस बात की खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे अपने पिता और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान का वो किस्सा बताया है कि जब वे सेट पर घायल हो गए थे और अस्पताल से जिंदगी और मौत की जंग लड़कर घर वापस आए थे।
अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा, 'आपका धन्यवाद जैस्मिन, हालांकि यह तस्वीर इससे कहीं आगे की कहानी बयां करती हैं। यह वो लम्हा है, जब मैं कुली की दुर्घटना के बाद मौत से जीतकर लौटा था। यह पहला मौका था, जब मैंने अपने पिता को रोते हुए देखा था। चिंतित अभिषेक मेरी तरफ देख रहा था।'
T 3777 - The caption informs of 45 million on Twitter .. thank you Jasmine, but the picture says a lot more ..
Its the moment I came home surviving death after the 'Coolie' accident ..
Its the first time ever I saw my Father breaking down !
A concerned little Abhishek looks on ! pic.twitter.com/vFC98UQCDE
क्या हुआ था शूटिंग के दौरान
दरअसल फिल्म कुली का एक फाइटिंग सीन फिल्माया जा रहा था। जिसमें बिग बी और पुनीत इस्सर के बीच जमकर मारपीट दिखाई गई थी। इस सीन के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन को नकली हिट करते हुए पास में रखी टेबल पर गिराना था, लेकिन शॉट मिस हो गया और गलती से टेबल का किनारा बिग बी के पेट के निचले हिस्से में लग गया। इस हादसे में अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पेट और आंत में गंभीर चोट आई थी।
आनन फानन में अमिताभ बच्चन को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उनका लगभग आठ घंटों तक ऑपरेशन चला और फिर बहुत लंबा इलाज जारी रहा था। अमिताभ बच्चन की हालत इतनी नाजुक हो गई थी कि देशभर में मौजूद उनके हजारों फैंस सलामती की दुआ मांगने लगे थे।
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'चंदा मामा दूर के' को पूरा करेंगे निर्देशक, इस तरह देंगे अभिनेता को ट्रिब्यूट