{"_id":"5e22d61e8ebc3e4ad4341195","slug":"tamil-actress-jayashree-attempts-suicide-her-audio-clip-viral-goodbye-message","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फेमस अभिनेत्री ने स्लीपिंग पिल्स लेकर की सुसाइड की कोशिश, 'गुडबाय मैसेज' वाला ऑडियो क्लिप वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फेमस अभिनेत्री ने स्लीपिंग पिल्स लेकर की सुसाइड की कोशिश, 'गुडबाय मैसेज' वाला ऑडियो क्लिप वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 18 Jan 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस जयश्री
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल की सेंसेशनल अभिनेत्री जयश्री ने स्लीपिंग पिल्स का ओवर डोज लेकर खुद की जान देने की कोशिश की है। उनके आत्महत्या की कोशिश ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया है। जयश्री के सुसाइड की खबर पूरे तमिल टीवी इंडस्ट्री में फैल चुकी है और हर कोई यह जानना चाहता है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।
2 of 5
एक्ट्रेस जयश्री
- फोटो : Twitter
आत्महत्या करने से पहले जयश्री ने एक ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड किया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में जयश्री अपने दोस्तों को गुडबाय कह रही हैं साथ ही वह ऐसी परिस्थितियों में साथ न छोड़ने के लिए अपने दोस्तों का शुक्रिया भी अदा कर रही हैं।
3 of 5
एक्ट्रेस जयश्री
- फोटो : Twitter
जयश्री काफी समय से अपने पति ईश्वर की वजह से चर्चा में थी। उन्होंने कई इंटरव्यूज में अपने पति के अफेयर को लेकर बात की है। जयश्री के मुताबिक उनके पति ईश्वर का एक्ट्रेस महालक्ष्मी के साथ अफेयर है। ये मामला पुलिस तक तब पहुंचा जब एक्ट्रेस ने बेटी के साथ जोर जबरदस्ती करने का आरोप लगाकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जयश्री
- फोटो : Twitter
जयश्री ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि ईश्वर ने उनसे लाखों रुपये लिए हैं और उनको वापस करने से मना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पति ने जयश्री के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। खबरों की मानें तो पति के साथ खराब रिलेशन और महालक्ष्मी के बीच बढ़ती उनकी नजदीकियों से जयश्री काफी ज्यादा परेशान थी और इसी वजह से उन्होंने इतना कठोर कदम उठाया।
विज्ञापन
5 of 5
जयश्री
- फोटो : Twitter
बता दें आत्महत्या की कोशिश के बाद जयश्री ने अपने दोस्त को फोन किया जिससे उनसे सुसाइड की बात पता चली। कॉल करते ही उनके दोस्त जयश्री के घर पहुंचे और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जयश्री अस्पताल में एडमिट हैं उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।