बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब एक्टर—एक्ट्रेस खुलकर कास्टिंग काउच पर बात करने लगे हैं। पिछले दिनों रश्मि देसाई ने कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर किया था। अब इस बारे में एक और एक्ट्रेस का बयान सामने आया है। ये अभिनेत्री हैं वाणी भजन। वाणी ने रीजनल सिनेमा में काम किया है। वाणी ने बताया कि तमिल सिनेमा में डेब्यू करने के बाद उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।
कास्टिंग काउच के ऑफर से परेशान होकर इस एक्ट्रेस ने बड़ी हीरोइन बनने का सपना छोड़ा, साझा किया अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोगों ने उन्हें एडजस्ट करने की बात कही। वाणी ने कहा, मुझे ये सारी चीजें समझ नहीं आ रही थीं। मुझसे इस बारे में कभी सीधी बात नहीं की गई। बल्कि मेरे मैनेजर के जरिए मुझसे ये सब कहलवाया जाता था। लेकिन मैंने कभी ऐसे फोन कॉल पर ध्यान नहीं दिया। बता दें कि तेलुगु सिनेमा में काम करने के बाद उन्होंने तमिल फिल्म oh my kadavule में काम किया था।
वाणी का कहना है कि ऐसे अनुभव के बाद मेरी फिल्मों में काम करने की इच्छा ही नहीं रही। जब मौका मिलेगा तो छोटे पर्दे पर लौट सकती हूं लेकिन बड़ी एक्ट्रेस बनने का सपना छोड़ दिया है। कुछ बड़ा करने के लिए इस तरह के ऑफर कभी स्वीकार नहीं कर सकती हूं। वाणी ने कास्टिंग काउच का ऑफर अपनाने वाली दूसरी एक्ट्रेस के बारे में भी बात की।
वाणी ने कहा, उन्हें लगता होगा कि यही रास्ता उनके लिए ठीक है। लेकिन ऐसा नहीं है कि बड़े सितारे मेहनत से नहीं बनते। यहां तक पहुंचने के लिए भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। बता दें कि वाणी फैशन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने सीरियल देवकमल में भी काम किया है। इसमें उन्होंने सत्या का किरदार निभाया था।
बता दें कि इससे पहले रश्मि ने कास्टिंग काउच के बारे में कहा था, 'मैं इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थी। उसका नाम सूरज था। मुझे नहीं पता कि अभी वो कहां पर है। जब मैं पहली बार उससे मिली थी तो उसने मुझे statistics के बारे में पूछा। मेरी अंग्रेजी उस वक्त अच्छी नहीं थी। मुझे इसका मतलब भी पता नहीं था। उसे अच्छे से पता था कि मैं इंडस्ट्री में नई हूं और इस बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता है। वो पहला इंसान था जिसने मेरा फायदा उठाने की कोशिश की। उसने मुझसे छेड़छाड़ करने की पूरी कोशिश की। मुझसे कहा कि तुम्हें यशराज और बालाजी में काम दिलवा दूंगा। बहुत बेवकूफ बनाता था मुझे।'
शूटिंग कैंसिल होते ही आलिया भट्ट ने शेयर की बिना मेकअप सेल्फी, लुक की हो रही चर्चा