फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान के फैंस के लिए अरसे बाद आई खुशखबरी, दीपिका पादुकोण के साथ इस निर्देशक की फिल्म करने को हुए राजी

Sat, 12 Sep 2020 08:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 12 Sep 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Tamil Director Atlee Announces His Upcoming Film Sanki With Shahrukh Khan And Deepika Padukone
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram: @deepikapadukone

सिनेप्रेमियों के लिए एक बार फिर से दिवाली जैसा मौसम बन रहा है क्योंकि हिंदी फिल्मों की मशहूर जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर रोमांस करती हुई नजर आएगी। यहां बात हो रही है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान और मौजूदा नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की। जी हां! तमिल फिल्मों के जाने-माने निर्देशक एटली (Atlee) कुमार ने इन दोनों को अपनी एक फिल्म के लिए साइन किया है। और उस फिल्म का शीर्षक है 'सनकी (Sanki)'।

Tamil Director Atlee Announces His Upcoming Film Sanki With Shahrukh Khan And Deepika Padukone
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी। और, फिल्म के निर्माताओं की इसे अखिल भारतीय फिल्म बनाने की योजना है। मूल रूप से यह फिल्म हिंदी और तमिल में बनाई जाएगी और बाकी प्रमुख भाषाओं में इसकी डबिंग करके रिलीज की जाएगी। अभी तो यह खबर सिर्फ विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली है लेकिन जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी। वैसे भी शाहरुख खान को लंबे अरसे के बाद पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे उनके प्रशंसकों के लिए तो यह खबर उत्साहित करने वाली ही होगी।

Tamil Director Atlee Announces His Upcoming Film Sanki With Shahrukh Khan And Deepika Padukone
ओम शांति ओम - फोटो : twitter

इतिहास गवाह है कि दीपिका और शाहरुख की जोड़ी जब-जब पर्दे पर आई है तब तब इन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यहां तक कि दीपिका ने तो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत भी शाहरुख खान के साथ ही सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' से की है। इसके बाद यह जोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी नजर आ चुकी है। अब एक बार फिर से यह संगम एटली कुमार की वजह से हो सका है। एटली को तमिल भाषा की बिजिल, मर्सल, थेरी, राजा रानी जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil Director Atlee Announces His Upcoming Film Sanki With Shahrukh Khan And Deepika Padukone
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' के बाद से शाहरुख एकदम ठंडे पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की। हालांकि, इसी बीच वह एक निर्माता के तौर पर कुछ फिल्मों और वेब सीरीजों की वजह से सुर्खियों में बने रहे। हाल ही में उनका नाम यशराज फिल्म्स के बैनर तले आने वाली एक अघोषित फिल्म 'पठान' से जुड़ा है जिसमें उनके साथ है जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
Tamil Director Atlee Announces His Upcoming Film Sanki With Shahrukh Khan And Deepika Padukone
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने भी इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' के बाद से संवेदनशील मुद्दों पर फिल्म बनाने से कुछ समय के लिए छुट्टी ले ली है। फिलहाल के लिए वह लगातार हल्के मूड वाली फिल्में साइन कर रही हैं। उनका नाम अब तक शकुन बत्रा की अगली फिल्म के साथ जुड़ा हुआ है जिसमें दीपिका के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका तेलुगु स्टार प्रभास की भी एक फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।

पढ़ें: Ayushmann Khurrana Birthday: पहली फिल्म को अभिशाप मानते थे अभिनेता, फिर लगाई हिट की हैट्रिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed