{"_id":"5e44ef228ebc3ee5d808a543","slug":"tanhaji-the-unsung-warrior-day-34-box-office-collection-ajay-devgn-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांचवें हफ्ते में 'तानाजी' के कलेक्शन से हिला 'बॉक्स ऑफिस', कमाई का आंकड़ा 269 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांचवें हफ्ते में 'तानाजी' के कलेक्शन से हिला 'बॉक्स ऑफिस', कमाई का आंकड़ा 269 करोड़ के पार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tanhaji
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। कुछ राज्यों में टैक्स फ्री होने की वजह से तानाजी ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। फिल्म ने अब तक 269.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
2 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
12 फरवरी को फिल्म का कुल कलेक्शन करीबन 79 लाख के आसपास रहा। वहीं बुधवार को फिल्म ने 70 लाख का कलेक्शन किया है। पांचवें हफ्ते के पहले शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़, शनिवार को 2.76 करोड़, रविवार को 3.45 करोड़, सोमवार को 88 लाख का कलेक्शन किया था। पांचवें हफ्ते के अंत तक फिल्म करीब 270 करोड़ रुपये कमा लेगी।
3 of 5
Tanhaji
- फोटो : amar ujala, mumbai
जिस तरह दर्शकों का प्यार इस फिल्म को मिल रहा है उससे तो यही लग रहा है कि वो दिन दूर नहीं जब यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी। फिल्म का कलेक्शन महाराष्ट्र से ज्यादा हो रहा है। हालांकि तानाजी कमाई के हिसाब से पहले ही हिट का दर्जा पा चुकी है। पांचवें हफ्ते में तानाजी की टक्कर मलंग और शिकारा से हुई।
'तानाजी' ने रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन करते हुए 118.91 करोड़ जुटा लिए थे। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी पकड़ बनाकर रखी और 78.54 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
5 of 5
तानाजी
- फोटो : अमर उजाला
तानाजी द अनसंग वॉरियर एक पीरियड ड्रामा है। इसमें अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय देवगन तानाजी बने हैं। काजोल ने तानाजी की पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाया है। हालांकि रिलीज के बाद सैफ ने उनके किरदार को लेकर कहा था कि इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसके बाद सैफ अली खान को ट्रोल किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।