सब्सक्राइब करें

Tanuja Mukherjee: 16 की उम्र में पढ़ाई छोड़कर करनी पड़ी फिल्में, काजोल की मां के जन्मदिन पर याद आए किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 23 Sep 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
Tanuja Mukherjee Birthday know unknown facts about kajol mother life and filmy career
तनूजा मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री तनुजा मुखर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने दौर की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार तनुजा एक्ट्रेस काजोल की मां भी हैं। तनुजा खुद भी एक फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं. तनुजा की मां शोभना समर्थ भी एक अभिनेत्री थीं और उनके पिता प्रोड्यूसर कुमारसेन समर्थ थे। आज तनुजा के जन्मदिन पर हम आपको उस घटना के बारे में बताएंगे जिसके चलते 16 साल की उम्र में ही तनुजा को पहली फिल्म मिल गई।

Tanuja Mukherjee Birthday know unknown facts about kajol mother life and filmy career
तनुजा

तनुजा 23 सितंबर 1943 को पैदा हुईं थीं। तनुजा ने कम उम्र में ही अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया। 'रात अकेली है, बुझ गए दिए' जैसे गाने में आपने तनुजा को सिडक्टिव अवतार में भी देखा होगा और देव आनंद के गाने 'ये दिल न होता बेचारा' में तनुजा को गुस्सा दिखाते भी देखा होगा। दोनों ही गाने आज तक मशहूर है। कहा जाता है तनुजा को परिवार की माली हालत की वजह से 16 साल की उम्र में ही डेब्यू करना पड़ा था।

Tanuja Mukherjee Birthday know unknown facts about kajol mother life and filmy career
तनुजा

उस समय वो स्विट्जरलैंड के सेंट जॉर्ज स्कूल में पढ़ती थीं। तब तनुजा के घर की माली हालत ठीक नहीं रही और उन्हें घर वापस आना पड़ा। उनकी मां ने उन्हें कहा कि या तो वो इसका दुख मना सकती हैं या फिर हिंदी सिनेमा में काम कर सकती हैं। यह सुनकर तनुजा ने हिंदी फिल्मों को चुना। उसके बाद 16 साल की उम्र में 1960 में उनकी पहली फिल्म 'छबीली' रिलीज हुई और इसके बाद 1962 में 'मेम दीदी'।
Prem Chopra Birthday: लोकल ट्रेन में मिला पहली फिल्म का मौका, जब तक हिट नहीं हो गए नौकरी करते रहे प्रेम चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanuja Mukherjee Birthday know unknown facts about kajol mother life and filmy career
तनुजा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

तनुजा की डेब्यू फिल्म 'छबीली' के दौरान का उनका एक किस्सा काफी मशहूर है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन वो बार-बार हंस रही थीं। तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया। ये देखकर पूरी टीम सन्न रह गई। तनुजा ने पूरी बात मां को बताई तो उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया। क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। फिर शोभना, तनुजा को वापस सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है, शूटिंग शुरू कर दीजिए। इसके बाद तनुजा ने परफेक्ट शॉट दिया।
Superstars: कभी थे फिल्मों में बाल कलाकार, आज बॉलीवुड में सुपरस्टार बनकर करते हैं राज

विज्ञापन
Tanuja Mukherjee Birthday know unknown facts about kajol mother life and filmy career
तनुजा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

तनुजा ने कई बंगाली फिल्में भी की हैं। वहीं तनुजा के हिसाब से बंगाली फिल्में उन्हें ज्यादा संतुष्टि देती थीं। शोमू मुखर्जी से तनुजा की मुलाकात फिल्म 'एक बार मुस्कुरा दो' के सेट पर हुई थी। दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगा और दोनों ने साल 1973 में शादी कर ली। उसके बाद दो बेटियों काजोल और तनीषा का जन्म हुआ।
Don 3: 'डॉन 3' का हिस्सा क्यों नहीं बने शाहरुख खान? फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ बताया सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed