{"_id":"5bb1c669867a557ffe04004b","slug":"tanushree-dutta-controversy-bollywood-star-who-accused-for-sexual-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री-नाना पाटेकर प्रकरण: जानिए निर्देशकों पर कब-कब लगे हैं यौन शोषण के आरोप?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री-नाना पाटेकर प्रकरण: जानिए निर्देशकों पर कब-कब लगे हैं यौन शोषण के आरोप?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में खुलासा किया है कि साल 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। नाना पाटेकर के अलावा तनुश्री दत्ता ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि फिल्म 'चॉकलेट' की शूटिंग के दौरान विवेक ने उनका उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। हैरान करने वाली बात यह है कि बॉलीवुड में कास्टिंग कॉउच का यह मामला नया नहीं है।
इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने निर्देशकों व अभिनेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इससे पहले शर्लिन चोपड़ा, पायल रोहतगी, ममता कुलकर्णी, गीतिका कपूर, प्रीती जैन जैसी कई अभिनेत्रियों ने ऐसे आरोप लगाए हैं। वहीं कई अभिनेता स्टिंग ऑपरेशन में भी फंस चुके हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के वह निर्देशक और अभिनेता जिन पर लगे यौन शोषण के आरोप।
गीतिका कपूर ने जब निर्देशक सुभाष कपूर को जड़ा थप्पड़
2 of 7
अभिनेत्री गीतिका कपूर ने ‘फंस गए रे ओबामा’ और ‘जॉली एल.एल.बी.’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक सुभाष कपूर पर यौन शोषण के आरोप लगाए। गीतिका अभय देओल की फिल्म ‘वन बाय टू’ में नजर आईं थीं।
उनका कहना था कि लगभग डेढ़ साल पहले सुभाष ने उनके साथ जबरदस्ती यौन हिंसा की। इसके सबूत के तौर पर गीतिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो लिंक भी डाला जिसमें सुभाष अपनी पत्नी के सामने गलती स्वीकारते हुए दिखते हैं जिसके बाद गीतिका थप्पड़ मारती हैं।
शर्लिन चोपड़ा ने लगाए निर्देशक रूपेश पॉल पर 'जबरदस्ती' का आरोप
3 of 7
शर्लिन चोपड़ा ने कामसूत्र 3डी के फिल्म निर्देशक रूपेश पॉल पर आरोप लगाया कि वे उसके साथ हमबिस्तर होना चाहते थे। इसके बाद फिल्म के प्रमोशन से शर्लिन चोपड़ा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
शर्लिन का आरोप है कि उनके मना करने पर रुपेश ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया, क्योंकि उन्होंने निर्देशक के शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। शर्लिन ने फिल्म में कई हॉट सीन दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पायल रोहतगी ने दिवाकर बनर्जी पर लगाया आरोप
4 of 7
तौबा-तौबा फिल्म से चर्चा में आई अभिनेत्री पायल रोहतगी ने बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से लगातार ऊंचाई चढ़ रहे डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।
पायल ने कहा कि दिबाकर ने उन्हें शंघाई फिल्म में रोल देने का ऑफर किया था। वह मुझसे शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। हालांकि पायल रोहतगी का यह मामला साबित नहीं हो सका।
विज्ञापन
प्रीति जैन ने मधुर भंडारकर पर यौन शोषण का लगाया आरोप
5 of 7
अभिनेत्री प्रीति जैन ने फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर पर शारीरिक संबंध बनाने की एवज में फिल्म में काम देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मधुर ने उनसे 1999 से लेकर 2004 तक साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस आधार पर कि वह उन्हें फिल्म देंगे। प्रीति का आरोप था कि मधुर ने उनका लगातार शारीरिक शोषण किया। हांलाकि 2006 में कोर्ट से मधुर भंडराकर बरी हो गए और केस खत्म हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।