फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण मामले में नाना पाटेकर के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करेंगी तनुश्री, मिल चुकी है क्लीन चिट

Sun, 07 Jul 2019 05:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 07 Jul 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta files protest petition against Nana Patekar
tanushree dutta nana patekar - फोटो : social media

#MeToo कैंपेन के तहत तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज कराया गया। इस मामले पर मुंबई की ओशीवाडा़ पुलिस स्टेशन द्वारा फाइल की गई बी-समरी रिपोर्ट में नाना पाटेकर को क्लीन चिट दी गई थी। तनुश्री दत्ता ने इस क्लीन चिट का विरोध जताया। तनुश्री प्रोटेस्ट पेटीशन फाइल करेंगी। अब इस मामले में तनुश्री के केस की डेट आगे बढ़ा दी गई है।

Tanushree Dutta files protest petition against Nana Patekar
Tanushree Dutta, Nana Patekar - फोटो : social media

दरअसल, तनुश्री के वकील ने नितिन सतपुते ने मुंबई के अंधेरी के रेलवे मोबाइल कोर्ट में उनका प्रतिनिधित्व किया। कोर्ट में तनुश्री की लीगल टीम मौजूद थी लेकिन ओशिवाड़ा पुलिस स्टेशन का एक भी अफसर कोर्ट में मौजूद नहीं था। इस वजह से कोर्ट ने डेट आगे बढ़ा दी। अब इस केस की सुनवाई 7 सितंबर 2019 कर दी गई है। 

Tanushree Dutta files protest petition against Nana Patekar
Tanushree - फोटो : file photo

नाना पाटेकर को क्लीनचिट मिलने के बाद तनुश्री ने गुस्सा निकाला था और कई खुलासे किए थे। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, तनुश्री दत्ता ने नाना की चैरिटी को फ्रॉड बताया है। तनुश्री दत्ता ने कहा कि नाना पाटेकर का राज जल्द ही लोगों के सामने आएगा। लोगों को पता चलेगा कि कैसे नाना ने 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर हुए मामले को लेकर साइड स्टेटमेंट कहलवाए। जिससे वो बेगुनाह साबित हो सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta files protest petition against Nana Patekar
tanushree dutta - फोटो : file photo

तनुश्री दत्ता ने आगे कहा , 'नाना की टीम ने मीडिया में भी उनकी इमेज को क्लीन रखा। ये सभी को दिख भी रहा है। मगर उन किसानों की मौत का क्या जो रोज सूखे और बढ़ते कर्ज से मर रहे हैं। उस पैसे का क्या जो उनके नाम फाउंडेशन ने किसानों के नाम पर लिए हैं मगर किसानों को अभी तक बांटें नहीं। एक्टर ने गरीब जैसे लाइफस्टाइल का दिखावा किया और किसानों के नाम पर घोटाला किया।'

विज्ञापन
Tanushree Dutta files protest petition against Nana Patekar
tanushree dutta - फोटो : file photo

आपको बता दें, तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस को कई सबूत नहीं मिले हैं इसलिए पुलिस ने इस केस की जांच को भी आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। पिछले साल सितंबर में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपेन के जरिए नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री ने 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के शूट का जिक्र करते हुए कहा था कि नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्सा नहीं थे, बावजूद उन्होंने मेरे साथ इंटीमेट होने की कोशिश की।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed