फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanushree Dutta: 'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर और... होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता के पोस्ट ने मचाया हंगामा

Fri, 29 Jul 2022 02:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Jul 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta Shares Post Anything Happens to her Nana Patekar to Be Responsible Know More
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर हैशटैग मीटू की शुरुआत करके हर किसी को चौंका दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड माफिया पर बोल रही हैं। वहीं, अब तनुश्री दत्ता ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से बॉलीवुड के गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें तनुश्री ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं।  

Tanushree Dutta Shares Post Anything Happens to her Nana Patekar to Be Responsible Know More
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने मीटू, नाना पाटेकर से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक का जिक्र किया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दें कि #मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं! कौन है बॉलीवुड माफिया? वही लोग जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में बार-बार सामने आए। (ध्यान दें कि सभी के पास एक ही आपराधिक वकील है)।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial)


 

Tanushree Dutta Shares Post Anything Happens to her Nana Patekar to Be Responsible Know More
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे तनुश्री दत्ता ने लिखा, 'उनकी फिल्में न देखें। उनका पूरी तरह से बहिष्कार करें। उन सभी इंडस्ट्री के चेहरे और पत्रकारों के पीछे जाओ, जिन्होंने मेरे और पीआर के बारे में फर्जी खबरें फैलाई हैं। वह भी उन लोगों के साथ अभियान में जुड़े हुए हैं। सबके पीछे पड़ जाओ। उनके जीवन को नर्क बना दो क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया! कानून और न्याय ने भले ही मुझे फेल कर दिया है लेकिन मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta Shares Post Anything Happens to her Nana Patekar to Be Responsible Know More
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram

बता दें कि तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में भारत में मीटू की शुरुआत की थी। इस दौरान अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया  था। अभिनेत्री के मुताबिक, साल 2009 में फिल्म 'हॉर्न ओेके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने तनुश्री के काफी करीब आने की कोशिश की थी। नाना पाटेकर पर लगे इस आरोप ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था। तनुश्री आखिरी बार फिल्म अपार्टमेंट में दिखाई दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed