{"_id":"601c552d8ebc3e4c8a365015","slug":"tapsee-pannu-and-farah-khan-ali-reacts-to-war-on-social-media-over-rihanna-tweet-on-farmers-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेलेब्स के बीच छिड़ी जंग पर बोलीं फराह- हमें विभाजित न करें, तापसी ने लिखा- आपको दोबारा सोचना चाहिए ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेलेब्स के बीच छिड़ी जंग पर बोलीं फराह- हमें विभाजित न करें, तापसी ने लिखा- आपको दोबारा सोचना चाहिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू और फराह खान अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसान आंदोलन पर हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना की ट्वीट के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई सेलिब्रिटीज इसपर रिहाना का समर्थन करते नजर आ रहे हैं, तो कई सेलेब्स ने खुलकर रिहाना की ट्वीट का विरोध किया है। इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए बयान के बाद सेलेब्स और भी मुखर हो गए हैं। अन्य लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।
2 of 5
tapsee pannu
- फोटो : instagram
एक्टर तापसी पन्नू ने भी इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यदि एक ट्वीट से आपकी एकता टूट जाती है, एक मजाक से आपका विश्वास टूट जाता है या एक शो से आपकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच जाती है, तो आपको दोबारा सोचने की जरूरत है। आपको अपने वैल्यू सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है। दूसरों के लिए प्रोपेगेंडा के टीचर मत बनिए।
3 of 5
farah khan ali
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि अगर हमारे देश के किसी मुद्दे पर विदेशी लोग टिप्पणी कर रहे हैं तो मतलब साफ है कि मुद्दा उस स्तर तक पहुंच गया है क्योंकि सरकार इसपर सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने लिखा कि हम अन्य सरकार और देशों के बारे में टिप्पणी करने में तो संकोच नहीं करते हैं, लेकिन जब कोई अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी हमारे देश के एक मुद्दे पर बोलता है तो सब नाराज हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
farah khan ali
- फोटो : इंस्टाग्राम
फराह ने लिखा कि रिहाना की एक ट्वीट से इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया सामने आ गई। इसमें इतना वक्त क्यों लग गया। यह कोई प्रोपेगेंडा नहीं है। बल्कि प्रोपेगेंडा तो उन लोगों द्वारा किया जा रहा है जो देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। एक विभाजित देश पर राज करना आसान होता है।
विज्ञापन
5 of 5
farah khan ali
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि प्रिय सरकार, हमारा यह महान देश कई आक्रमणों, आक्रांताओं, घुसपैठ, राजनीतिक उथल-पुथल जैसी तमाम चीजों से होकर गुजर चुका है। कई सरकारें आईं और चली गईं। मेरा देश आप सभी के सामने टिका रहा। हमें विभाजित न करें, हमें एकजुट रहने दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।