सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'तारक मेहता...' की दया बेन से लेकर प्रभास की शादी तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 23 Jan 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
tarak mehta ka ooltah chashmah daya ben to prabhas wedding date bollywood big news
Daya Ben
तारक  मेहता... छोड़ने की तैयारी में दया बेन


टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए बुरी खबर है । शो में दया बेन का मशहूर किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी शो में नजर नहीं आएंगी । लंबे वक्त से दिशा, शो से गायब हैं । कहा जा रहा था कि वे वापसी करेंगी, लेकिन अब कंफर्म हो गया कि एक्ट्रेस ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है । दिशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते शो से छुट्टी ली थी लेकिन अब उन्होंने शो में वापस ना लौटने का फैसला किया है ।
 
Trending Videos
tarak mehta ka ooltah chashmah daya ben to prabhas wedding date bollywood big news
Oscar
ऑस्कर में हुई नॉमिनेट हुई भारत आधारित फिल्म ‘पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस’

91वें अकादमी अवार्ड्स के लिये मंगलवार को नामांकनों का ऐलान कर दिया गया। ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के मासिक धर्म को लेकर ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस’ को भी डॉक्यूमेंटरी शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में नामांकन हासिल हुआ है। फिल्म का निर्देशन रायका जेताबची और निर्माण गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेंनमेंट ने किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tarak mehta ka ooltah chashmah daya ben to prabhas wedding date bollywood big news
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray - फोटो : amar ujala
सुबह 4 बजे रिलीज होगी ठाकरे, हिंदी फिल्मों में पहली बार होगा ऐसा..

शिवसेना संस्थापक 'बाल ठाकरे' की जिंदगी पर बनी फिल्म 'ठाकरे' सुबह 4.15 बजे रिलीज होगी । फिल्म में ठाकरे का रोल नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभा रहे हैं । दर्शक नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मुख्य किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं । बता दें कि आम तौर पर किसी भी फिल्म के रिलीज होने का पहला टाइम दिन के 7 बजे का होता है । किसी फिल्म को सुबह 4 बजे रिलीज करना अपने आप में एक दुर्लभ बात है ।
 
tarak mehta ka ooltah chashmah daya ben to prabhas wedding date bollywood big news
प्रतीक बब्बर और सान्या सागर
प्रतीक बब्बर की शादी के फंक्शन शुरू, मेहंदी-हल्दी की तस्वीरें आई सामने

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और नेता राज बब्बर (Raj Babbar) के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) आज अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, प्रतीक और सान्या की शादी 22-23  जनवरी को होगी। शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी। सान्या और प्रतीक की मेहंदी और हल्दी की रस्मों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । 
विज्ञापन
tarak mehta ka ooltah chashmah daya ben to prabhas wedding date bollywood big news
Prabhas Anushka Shetty - फोटो : twitter
प्रभास के मामा ने किया कंफर्म, बाहुबली करने जा रहे हैं शादी 

'बाहुबली' की ग्रैंड सक्सेस के साथ ही एक्टर प्रभास दक्षिण भारत ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन चुके हैं। हर कोई प्रभास के बारे में जानने को बेताब रहता है। अब उनकी फीमेल फैंस को करारा झटका लगने वाला है। बता दें कि 39 वर्षीय प्रभास जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस बात का खुलासा उनके मामा कृष्णनम राजू ने खुद किया है। उन्होंने साफ किया है कि वो अपनी फिल्म 'साहो' को पूरा करते ही शादी कर लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed