फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tarla Teaser Out: शेफ तरला दलाल के किरदार में छाईं हुमा, टीजर से जीता फैंस का दिल, यहां देखने को मिलेगी फिल्म

Mon, 22 May 2023 10:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 22 May 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Tarla teaser out Actress Huma Qureshi transforms into chef in the sweetest way with pinch of ambition
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

 बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की फिल्म तरला का टीजर रिलीज हो गया है। यह आगामी बायोपिक फिल्म है जो मशहूर शेफ और फूड राइटर तरला दलाल के जीवन पर आधारित है। टीजर में उनके जीवन के बेहतरीन पलों को दिखाया गया है और वह खाने के प्रति अपने प्यार को प्रदर्शित करती हैं।

Tarla teaser out Actress Huma Qureshi transforms into chef in the sweetest way with pinch of ambition
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

शेफ बनी हुमा कुरैशी ने जीता फैंस का दिल
टीजर में हुमा के चरित्र का परिचय महत्वाकांक्षी व्यक्ति के रूप में दिया गया है। वह अपने जीवन में कुछ करना चाहती है, लेकिन वह इसी उधेड़बुन में हैं कि आखिर उन्हें करना क्या है। समय के साथ उन्हें खाना पकाने के प्रति अपने प्यार का एहसास होता है और वह शौकिया रसोइया से पेशेवर रसोइया बन जाती है। बाद में वह अपनी कुकिंग क्लासेस और टेलीविजन शो खोलती है।

Tarla teaser out Actress Huma Qureshi transforms into chef in the sweetest way with pinch of ambition
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

फैंस कर रहे इंतजार
टीजर भोजन से परे तरला के जीवन की झलक भी देता है, इसमें उसके पति और परिवार को दिखाया गया है। टीजर फिल्म को सेलिब्रिटी शेफ के बारे में एक अच्छी कहानी के रूप में स्थापित करता है। इस फिल्म का हुमा के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के आठ साल पूरे, आनंद एल राय ने अनसीन क्लिप साझा कर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
Tarla teaser out Actress Huma Qureshi transforms into chef in the sweetest way with pinch of ambition
हुमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म 
तरला का निर्देशन पीयूष गुप्ता ने किया है। यह रॉनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी द्वारा समर्थित है। हुमा ने पिछले साल फिल्म की शूटिंग पूरी की। यह जी5 पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: जी20 समिट में राम चरण ने कोरियाई राजदूत को सिखाया नाटू नाटू का हुक-स्टेप, वीडियो आया सामने

विज्ञापन
Tarla teaser out Actress Huma Qureshi transforms into chef in the sweetest way with pinch of ambition
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

हुमा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की मोनिका ओ माय डार्लिंग में देखा गया था। इसमें उन्हें राजकुमार राव और राधिका आप्टे के साथ मुख्य भूमिकाओं में अभिनय करते देखा गया था। हुमा ने इसमें मोनिका मचाडो की भूमिका निभाई थी। तरला के अलावा हुमा की फिल्म पूजा मेरी जान भी आने वाली में है। बिपाशा अरविंद और नवजोत गुलाटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, विजय राज और विक्रम सिंह चौहान भी नजर आएंगे हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के स्टंट शो में खतरों से खेलती दिखेंगी इमली? वाइल्ड कार्ड एंट्री पर दी यह प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed